एक्ट्रेस मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ का गाना 'पूरी गल बात' हुआ रिलीज़

एक्ट्रेस मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ का गाना 'पूरी गल बात' हुआ रिलीज़
New Update

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का बेहतरीन सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय काफी सुर्खियों में छाई रहती है। वहीं हाल ही में मौनी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी है। इसी बीच अब शादी के बाद मौनी की पहली म्यूजिक वीडियो रिलीज हुई है। जो कि काफी जबरदस्त है। वहीं इस म्यूजिक एल्बम में मौनी के साथ बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ है।

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ का सॉन्ग ‘पूरी गल बात’ रिलीज हो गया है। एक्टर टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय पर्दे पर पहली बार एक साथ में नजर आए है। वहीं इस गाने की सबसे खास बात ये है कि, इस पंजाबी सॉन्ग को टाइगर ने गाया है। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ ने इस बात का खुद खुलासा करते हुए कहा कि, ये उनकी जिंदगी में अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण काम था। इसी के साथ इस गाने को काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

वही गाने मे एक्टर टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों एक साथ में डांस मूव्स करते बेहद खूबसूरत लग रहे है। इस गाने के लिरिक्स रणबीर सिंह ने लिखे हैं और सॉन्ग का म्यूजिक प्रेम-हर्षदीप ने दिया है। इसी के साछ कुछ ही घंटो में इस सॉन्ग को लाखों की तादाद में व्यूज मिल गए है।

#Mouni Roy #Tiger Shroff #about Mouni Roy #about Tiger Shroff #Poori Gal Baat #song Poori Gal Baat
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe