/mayapuri/media/post_banners/49d206a0e7bfa109e071dfce9acceaa93b1d9051ae21a3c2dba096b216646f74.jpg)
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर के तो सभी दीवाने है। उनकी एक्टिंग को लोग आज भी पसंद करते है । इसी के साथ नीतू कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखी जाती है। काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि नीतू कपूर बहुत ही जल्द टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/6c9795b8126e5805b097039d6b45fe09b2a0233b937ec86cc49668d8f4b3a58d.jpeg)
आपको बता दें कि, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर लंबे समय से कई रियलिटी शो के जज बनते आ रहे है। वहीं अब इस लिस्ट में दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। नीतू कपूर अब एक डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आने वाली है। जो कि उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी गुड न्यूज है।
/mayapuri/media/post_attachments/4a9a1ea5c5579023baf248bfd7a66a5b2f30c66e83afe593ce1b6c6e5a8892ed.png)
एक्ट्रेस नीतू कपूर बहुत ही जल्द रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' की जज की कुर्सी को संभालने वाली है। इस शो में 4 से 14 साल तक के बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाएंगे। ये इस रियलिटी शो का पहला सीजन है, जिसमें बच्चे नजर आएंगे। वहीं इस शो में नीतू कपूर के साथ डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी भी दिखाई देने वाले है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)