फिल्म एनिमल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने परिणीति चोपड़ा को किया रिप्लेस

New Update
फिल्म एनिमल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने परिणीति चोपड़ा को किया रिप्लेस

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के चलते काफी सुर्खियों में छाए हुए है। वहीं हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और रणबीर कपूर और भी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे है। इसी के साथ रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल के चलते भी काफी सुर्खियों में है। वहीं अब फिल्म एनिमल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

publive-image

आपको बता दे कि, फिल्म एनिमल में परिणीति चोपड़ा की जगह साउथ की बेहद इंटेलिजेंट और हॉट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्टर रणबीर के अपोजिट बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। वहीं इससे पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  को अप्रोच किया गया था। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

publive-image

वहीं जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग इस गर्मी यानी कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। इसी के साथ बता दें कि, फिल्म ‘एनिमल’  को जानें-मानें तेलुगु डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं। वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Stories