Advertisment

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के साथ की एक अनसीन वीडियो

New Update
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के साथ की एक अनसीन वीडियो

साल 2020 में बॉलीवुड से बहुत सी दुख भरी खबरें सामने आई है। उन्हीं में से एक दिल दहला देने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत की थी। इस बात पर आजतक किसी को यकीन नही हो पाया है कि सुशांत हमारे बीच अब नही रहे है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चलते एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर काफी मुसीबत आई थी। इसी बीच अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर एक पुरानी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, आज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है और इस मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवती ने एक वीडियो शेयर किया है। रिया द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में आप देख सकते है कि, सुशांत और रिया जिम के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स जिम को कॉस्ट्युम में काफी कूल नजर आ रहे है। इस वीडियो में एक्टर सुशांत अलग-अलग अंदाज में मस्ती करते हुए दिख रहे है।

वहीं दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ये विडियो देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो रहे है साथ ही वीडियो पर दिल और किस वाले इमोजी भी बना रहे हैं। इसी से साथ लोग रिया को ट्रोल भी करने लगे है।

Advertisment
Latest Stories