पंजाबी बोलियों पर गिद्दा करती नजर आई एक्ट्रेस शहनाज गिल

New Update
पंजाबी बोलियों पर गिद्दा करती नजर आई एक्ट्रेस शहनाज गिल

पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती है। शहनाज गिल एक बार फिर से खुलकर जिंदगी जीने लगी है। सोशल मीडिया पर भी शहनाज को काफी एक्टिव देखा जाता है। इसी बीच अब शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है।

publive-image

आपको बता दें कि, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस पंजाबी बोलियां गा रही है और साथ ही गिद्दा करती हुई दिखाई दे रही है। शेयर की हुई वीडियो में शहनाज अपने पडोस की बुजुर्ग महिलाओं के साथ गिद्दा कर रही है। वही ये वीडियो काफी खूबसूरत है जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

शहनाज के सभी फैंस उनको एक बार फिर से हंसता-मुस्कुराता देखकर काफी खुश हो रहे है। इसी के साथ शहनाज के लुक की बात की जाए तो, एक्ट्रेस इस दौरान पटियाला सूट पहने दिखाई दे रही है, जिसमे शहनाज गिल काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं शहनाज गिल की सादगी को लोग खूब पसंद कर रहे है।

Latest Stories