/mayapuri/media/post_banners/62068500fe4f86c577e38ba843fc1ae9d9d17273e2abce84c766331bc319c1f2.png)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव देखी जाती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसी बीच अब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना लेटेस्ट प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है।
/mayapuri/media/post_attachments/5d491efca95c2e13ec09e3023a4debb7e4d7bbe2f95567a61b8774ccf360efd4.jpg)
आपको बता दें कि, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। इसी के साथ प्रेगनेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो, सोनम ने धोती स्टाइल आउटफिट पहना था, जो प्री-स्टिचड साड़ी की तरह लग रहा हैं। इसके बॉर्डर को मोतियों से सजाया गया है। साथ ही ब्लाउज ऑफ शोल्डर है जो काफी हद तक बिकीनी स्टाइल ट्यूब टॉप जैसा था। इसके ऊपर सोनम ने एक शोल्डर पर पल्ला लिया था और उसे दूसरी ओर लेते हुए खुला छोड़ा था। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
/mayapuri/media/post_attachments/79657409e6d55c55cee516d1896665954eda29f3db38d1cdcd725c5869d08959.jpg)
इसी के साथ सोनम कपूर की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब भी इसपर अपने रिएक्शन दे रहे है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)