/mayapuri/media/post_banners/0a7678a5fdcbcda0f6978becc457c4c553d3e3e2a5f3fa39823e64f78c04f6b1.jpg)
बॉलीवुड की जानी-मानी और बेहद हॉट एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव देखी जाती है साथ ही अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। इसी बीच एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कि काफी दिलचस्प है।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस सनी लियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शोयर की है जिसमें वो समंदर के बीचों-बीच मस्ती करती हुई नजर आई है। एक्ट्रेस हाल ही में मालदीव्स गई थी जहां पर उन्होंने वॉटर स्पोर्ट्स राइड ली, लेकिन वो ये राइड लेने में असफल दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस वॉटर स्पोर्ट का मचा लेने की कोशिश कर रही है लेकिन, उनका बैलेंस बिगड़ जाता है, वो गिर जाती हैं और ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार होता है। सनी के लाख कोशिशों के बावजूद भी वो इस वॉटर स्पोर्ट का आनंद नहीं ले पाई है।
इसी के साथ एक्ट्रेस की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही लोग इसपर काफी फनी रिएक्शन भी दे रहे है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो, सनी लियोनी बहुत ही जल्द फिल्म Oh My Ghost में नजर आने वाली है।