जन्मदिन विशेष: आदित्य पंचोली

New Update
जन्मदिन विशेष: आदित्य पंचोली

जन्मदिन मुबारक हो कॉन्ट्रोवर्शियल किंग आदित्य पंचोली

फिल्मो में कम और कॉन्ट्रोवर्सीज में जिनका नाम सबसे ऊपर आता है जो अपनी बतमीज़ियों और अड़ियल बिहेवियर के लिए जाने जाते हैं वो आदित्य पंचोली आज 57 साल के हो गए हैं लेकिन मजाल है की उनकी कॉन्ट्रोवर्सीज कम हो जाए कुछ साल पहले उन्होंने फिल्म 'लाखों हैं यहां दिलवाले' के सेट पर अपने को-स्टार विजे भाटिया को थप्पड़ मार दिया था। फिर उसके बाद वः एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी वो कई बार विवादों में फंस चुके हैं। कंगना रनोट से अफेयर की चर्चाओं से लेकर पूजा बेदी की 15 साल की मेड के रेप का आरोप तक आदित्य पर लग चुका हैं। इतना ही नहीं आदित्य पर पड़ोसियों से मारपीट से लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी तक के आरोप भी लगे हैं।

publive-image

इसी कॉन्ट्रोवर्शियल किंग फिल्म और टीवी एक्टर आदित्य पंचोली का जन्म 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हिंदी फिल्म निर्देशक राजन पंचोली और उनकी पत्नी अरुणा के यहाँ हुआ था।आदित्य पंचोली का असली नाम निर्मल पंचोली है व उनकी एक बहन और दो भाई है। आदित्य पंचोली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसफ हाईस्कूल से संपन्न की है और आदित्य पंचोली की शादी जरीना वहाब से हुई हैं। इन दोनों दो बच्चे भी हैं जिनमे एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम सूरज पंचोली हैं-जो वह एक फिल्म अभिनेता हैं।

publive-image

आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म 'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आये। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'जख्मी जमीन' से मिली। उसके बाद उन्होंने तरकीब,जोड़ीदार, आँखे, ये दिल आशिकाना, यस बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा आदित्य पांचली संजय लीला भंसाली फिल्म बाजीराव मस्तानी और सलमान प्रोडक्शन की फिल्म हीरो में भी नजर आए थे।

Latest Stories