अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा

New Update
अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा

अजय देवगन के जुनूनी प्रोजेक्ट ‘रनवे 34’ के दिलचस्प ट्रेलर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इसने दर्शकों से एक अहम सवाल पूछा है, 'कप्तान विक्रांत खन्ना ने क्या किया?' इस सिनेरियो में रहस्य को जोड़ते हुए, निर्माताओं ने ‘Mitra Re’ टाइटल के साथ इस फिल्म के पहले गए को रिलीज़ किया।

यह गीत उस अशांति को व्यक्त करता है जिससे कप्तान विक्रांत खन्ना व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से गुजरते हैं। इसमें उनकी उड़ान के रहस्यमय तरीके के कुछ दिलचस्प दृश्य भी हैं। इस गाने को यंग म्यूजिक सेंसेशन जसलीन रॉयल ने कंपोज किया है, जिसे अरिजीत सिंह और जसलीन रॉयल ने गाया है और इसे आदित्य शर्मा ने लिखा है।

‘Mitra Re’ के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “मित्रा रे की खूबी इसकी लचकदार गुणवत्ता है। गीत प्रभावी है, यह पटकथा से विचलित नहीं होता है और अरिजीत की आवाज में वह हौन्टिंग क्वालिटी है जो इसे अधिक अच्छा बनता है।”

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म, ‘रनवे 34’ में महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अजय देवगन द्वारा निर्देशित, रनवे 34 अजय देवगन एफफिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, तरलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनुजिया द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के आसपास रिलीज होने वाली हैं!

publive-image

Latest Stories