Advertisment

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ हुआ वायरल

New Update
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ हुआ वायरल

-शान्तिस्वरुप त्रिपाठी

भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो‘ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। नारी सशक्तिकरण की हिमायती अक्षरा सिंह एक बार फिर इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं। वैसे यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज लोगों को भा रही है। अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

publive-image

अक्षरा ने अपने गाने ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो‘ को लेकर कहती हैं- ‘‘यह हर उम्र व वर्ग के लोगों को पसंद आएगा। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए, यही संदेश हमारा यह गाना देता है।’’

अक्षरा सिंह का ग्राफ इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो लगातार ऊपर जा ही रहा है। साथ ही ‘पानी-पानी’ गाने की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी वह दस्तक हो चुकी है।

publive-image

अक्षरा ने अभी हाल ही में टिप्स के गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की थी,जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह जल्द ही बॉलीवुड के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। ऐसे में उनके हर प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस और चाहने वालों की नजर बनी रहती है। अक्षरा भी नियमित अंतराल से अच्छा म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो‘ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। इस अलबम के संगीतकार आशीष वर्मा और नृत्य निर्देशक आर्यन देव हैं।

Advertisment
Latest Stories