/mayapuri/media/post_banners/8d2a56bb7372aacc2136c2ce22d605fef2c10d1ab9c2ef76ab40f3665c7ee906.png)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' को चलते काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आलिया अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बर्थडे की एक वीडियो शेयर की है।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है। वहीं वीडियो की शुरूआत में आलिया ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने हुए बीच पर बैठीं हुई नजर आ रही है, इसके बाद वो वह अपने बर्थडे नाइट पार्टी की कुछ फोटो दिखाती है और एक बोट पर भी बैठी दिखाई दे रही हैं और इसके बाद बीच पर यो वीडियो खत्म हो जाती है।
इसी के साथ आलिया भट्ट् की इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और इसपर खूब कमेंट्स भी कर रहे है। वहीं अब बहुत ही जल्द एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और ये पहली फिल्म है जिसमें आलिया और रणबीर एक साथ काम करते नजर आने वाले है।