Advertisment

आलिया-रणवीर: अभी तो पार्टी शुरू हुई है! न बाजा न डोली, मन की ठिठोली!!

New Update
आलिया-रणवीर: अभी तो पार्टी शुरू हुई है! न बाजा न डोली, मन की ठिठोली!!

-शरद राय

जैसी उनकी शादी हुई वैसे ही उनकी पार्टी की खबरें भी आ रही हैं। 14 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े - जिनको  बॉलिवुडिये रोमियो 'रन-लिया'( रणबीर-आलिया) कह रहे हैं, के विवाहोपरांत होनेवाली पार्टी (या रिसेप्शन जो भी कहिए)भी लुका  छिपी का खेल बनी हुई है। विवाह के दिन ही दुल्हे की मां और दुल्हन की सास नीतू सिंह कपूर ने अपनी व्याहता बिटिया रिद्धिमा के साथ सबको सुना दिया था - 'कोई रिसेप्शन नही...सबलोग जाकर सो जाएं।' लेकिन, ऐसा हुआ नही! विवाह की बेचैन खबरों की तरह ही 16 अप्रैल को उनके घर पहुचने वाले मेहमानों की फेहरिस्त ने बता दिया है कि पार्टी शुरू हो गयी है। और, हम तो कहेंगे अभी पार्टी शुरू हुई है...

publive-image

नव जोड़े को बधाई देने के लिए पहुचने वाले जो लोग देखे गए हैं वे तकरीबन वही सब हैं जो विवाह की मंगल वेला के साक्षी थे। इसबार भी बधू पक्ष (आलिया भट्ट) के लोग कम ही थे। आलिया की बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान और भाई राहुल भट्ट ही दिखाई दे पाए हैं। वैसे भी जिस घर 'वास्तु' में प्रेमी प्रेमिका अपना बसेरा बनाकर रहते रहे हैं, दोनो के फ्लैट के बीच मे सिर्फ एक ही फ्लोर का अंतर पड़ता था। प्रेमी (रणबीर) का घोसला 5 वीं मंजिल पर था तो आलिया 7 वें पर रहती रही हैं। यानी- दोनो परिवार के लोग एक दूसरे से सम्पर्क में ही रहा करते थे। कहते हैं तभी तो सास- बहू मे घनिष्ठता स्थापित हो पाई थी।

publive-image

पहली पार्टी की उत्सुकता से लवरेज कपूरों की संख्या इस अवसर पर विशेष रूप से थी। रणबीर के रिश्ते से जुड़े तथा दूसरे कपूर परिवार के लोग पार्टी की शोभा थे। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर बच्चों सहित, आकांक्षा रंजन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर- मलाइका अरोरके साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे।शाहरुख खान भी पत्नी गौरी के साथ नव जोड़े को अशीर्वाद देने वहां पहुचने वालों में थे। रणबीर के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त रोहित धवन भी पहुंचने वालों में थे।करन जौहर और अयान मुखर्जी को वहां होना ही था जिनकी आनेवाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सितारे हैं रणबीर आलिया। करन 'ब्रह्मास्त्र' के निर्माता हैं और आलिया को बेटी मानते हैं। अयान फिल्म के निर्देशक और रणबीर के खास दोस्त हैं। पहुचे मेहमानों में वहां स्वेता बच्चन नंदा, सुकून बत्रा, लव रंजन-अलीशा वैद, अनुष्का रंजन, आदित्य सील, जूनो चोपड़ा, प्रीतम, अदर जैन, तारा सुतरिया जैसे खास मेहमान उपस्थित थे।

publive-image

यानी- जैसे ना ना कहते (सीमित मेहमानों की उपस्थिति में) विवाह हुआ , वैसे ही विवाहो परांत (सीमित लिस्ट में) पार्टी हुई है। ना बाजा ना डोली सिर्फ मन की ठिठोली! दोनो स्टार जोड़े क्या संदेश देना चाहते थे वही जाने, लेकिन हम तो यही कहेंगे ये फिल्मी जीव हैं, बिना शोर शराबे और हंगामों के रह नहीं सकते, आगे आगे देखिए...अभी तो पार्टी शुरू हुई है!

publive-image

Advertisment
Latest Stories