Advertisment

एक और सितारे जोड़े ने रचाया व्याह: भोजपुरी फिल्मों के स्टार  यश और निधि बंधे विवाह बंधन में

New Update
एक और सितारे जोड़े ने रचाया व्याह: भोजपुरी फिल्मों के स्टार  यश और निधि बंधे विवाह बंधन में

-माधुरी राय

शादियों का मौसम चल रहा है। रणबीर-आलिया के बाद अब भोजपुरी फिल्मों के स्टार यश कुमार और टेलीविजन व भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री निधि झा ने मुम्बई में व्याह रचाकर एक दूसरे के जीवन भर के साथी बन गए हैं।इनकी शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है। यश कुमार और निधि झा ने मुम्बई के एक निजी होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यश और निधि अपने पूरे परिवार के साथ  मुम्बई में हैं। महीने भर पहले ही यश निधि की सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। यश और निधि ने 29 अप्रैल को हल्दी पूजा की थी। इसके बाद निधि की मेहंदी की रस्म 30 अप्रैल को की गई थी।

Advertisment

publive-image

इस विवाह समारोह में दोनो सितारों के सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में यश शेरवानी में और निधि ब्राइडल लहँगे में बेहद खूबसूरत  दिखाई दे रही थी। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई थी। यश के मीडिया प्रवक्ता सर्वेश कश्यप ने बताया कि नव जोड़े शादी के बाद तुरंत बाद अपनी फ़िल्म को पूरा करने आउटडोर शूट पर जानेवाले हैं।

मायापुरी परिवार की तरफ से नव दम्पत्ति को शुभ कामना!

Advertisment
Latest Stories