
अनुष्का शर्मा बर्थडे-एक मॉल में शॉपिंग के दौरान मिला था अभिनेत्री को मॉडलिंग का ऑफर...फिर बदल गई ज़िंदगी
| 01-05-2022 05:30 AM No Views
अनुष्का शर्मा का बर्थडे आज, लॉकडाऊन के दौरान घर पर ही करेंगी सेलिब्रेट
शाहरूख खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने करियर की नई ऊंचाईयों को छूआ। आज अनुष्का शर्मा का बर्थडे है और इसीलिए इस खास दिन पर उनकी ज़िंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अनुष्का की फिल्मी दुनिया में एंट्री आखिर कैसे हुई। कैसे वो देखते ही देखते एक मॉडल बन गईं.. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। वो आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं जबकि उनके बड़े भाई मर्चेंट नेवी में हैं, वो खुद आर्मी स्कूल से पढ़ी हैं। फिर आखिर वो कैसे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड का अटूट हिस्सा बन गईं। उनकी ये कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। चलिए बताते हैं उनके जीवन से जुड़ा ये किस्सा।मॉल में मिला मॉडलिंग का ऑफर

लैक्मे फैशन वीक में किया पहली बार रैंप वॉक

फिल्मों में भी किस्मत से मिला बड़ा मौका
अनुष्का शर्मा का लक हमेशा उनके साथ रहा। जैसे लक बाय चांस उनकी एंट्री मॉडलिंग में हुई थी ठीक उसी तरह उन्हे पहली फिल्म भी मिली। दरअसल, उन दिनों अनुष्का ने कई फैशन शो में हिस्सा लिया और एक फैशन शो में फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा की नज़र अनुष्का पर पड़ी और उन्होने अनुष्का को तीन फिल्मों में काम करने का मौका दे दिया। अब इतना अच्छा मौका भला कौन छोड़ सकता था। अनुष्का राज़ी हो गईं और उन्होने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया।बॉलीवुड के बादशाह के साथ डेब्यू

Source - Pinterest
अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी 'रब ने बना दी जोड़ी'। जिसमें वो किंग खान यानि शाहरूख खान के साथ नज़र आई थीं। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और अनुष्का शर्मा के काम को भी खूब सराहा गया। इसके बाद अनुष्का की बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात आई। बैंड बाजा बारात सुपरहिट रही। और इस फिल्म में रणवीर सिंह व अनुष्का शर्मा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।