Advertisment

विशेष लेख भगवंत मान: फिल्मी दुनिया के एक हास्य- अभिनेता (स्टैंडअप कॉमेडियन) ने फतह किया पंजाब के मुख्यमंत्री की कददावर कुर्सी

New Update
विशेष लेख भगवंत मान: फिल्मी दुनिया के एक हास्य- अभिनेता (स्टैंडअप कॉमेडियन) ने फतह किया पंजाब के मुख्यमंत्री की कददावर कुर्सी
शरद राय
फिल्मों की ताकत को कम करके आंकने वालों के लिये दूसरी खबर भारत से है। पहली खबर यूक्रेनकेराष्ट्रपति जेलेंसकी की रही है जो एक स्टैंडअप कॉमेडियन से कैरियर की शुरुवात करके राष्ट्रपति बने थे और आज रूस जैसी महा शक्ति से टकराये हुए हैं। जेलेंसकी की चर्चा के बाद, महज एक पखवारे के भीतर ही दूसरी बड़ी खबर भारत के पंजाब प्रदेश के चुनाव रिजल्ट को लेकर है। यहां से मुख्य मंत्री की ताजपोशी के लिए जो नाम आगे आया है वो भी फिल्मों से है और वो भी एक स्टैंडअप - कॉमेडियन है। यह नाम है पर्दे और स्टेज से राजनीति में आने वाले अभिनेता से नेता बने भगवंत मान का ! पंजाब के विधान सभा चुनाव में जहां से कई पूर्व मुख्यमंत्री बैलेट पेपर पर धरासायी हो गए हैं, 'आप' पार्टी से अप्रत्याशित विजय हासिल करके भगवंत मान मुख्य मंत्री की कददावर कुर्सी पर आसीन होने जा रह हैं।
publive-image
भगवंत मान बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा नहीं हैं, ना ही धर्मेंद्र, विनोद खन्ना या सनी देवल की तरह पंजाब के लिए कोई किसी राष्ट्रीय छवि के कलाकार हैं। वह स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए पंजाबी- सिनेमा में पर्दे पर उतरे थे और फिर पर्दे की पॉपुलोरिटी के रास्ते आज पंजाब जैसे एक मजबूत प्रदेश का चुनावी युद्ध फतह कर वहां के सर्वमान्य सीएम की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान 'आम आदमी पार्टी'(AAP) द्वारा कराए गए एक सर्वे कि 'कौन अच्छा मुख्यमंत्री होगा?' करीब 21 लाख (93%) लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में फैसला दिया था। इस सर्वे वोट में जो टेलीफोनिक था, नवज्योत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल और चन्नी जैसे कई बड़े नामवालों से अधिक पसंदगी भगवंत मान की रही थी। सिद्धू दूसरे नम्बर पर थे, वे भी बॉलीवुड के एक पॉपुलर नाम हैं। तब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषित किया था अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती है तो भगवंत मान ही वहां के मुख्य मंत्री बनेंगे और अब यह सच हो गया है! भगवंत मान जो एक अभिनेता के रूप में जीवन की शुरुवात किए थे आज पंजाब की जनता ने उनको सर्वप्रिय नेता बना दिया है।
publive-image
आइए, एक नजर दौड़ाते हैं भगगवंत मान के जीवन, फिल्म और राजनीतिक करियर पर। पंजाब में संगरुर जिले के सतोज गांव के रहने वाले 48 वर्षीय मान दो बच्चों के पिता हैं।एक बेटा और एक बेटी के इस बाप का अपनी पत्नी के साथ डायवर्स का केस भी(2015 में) चल चुका है। जीवन की शुरुवात में वह स्टेज पर कॉमेडी करना शुरू किए थे। राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल जैसे स्टैंडअप कॉमेडियन की तर्ज पर देश के तमाम युवा कलाकारों की तरह भगवंत मान भी एक कॉमेडी कलाकार रहे हैं।स्टार प्लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के वह पार्टिसिपेंट रहे।अपने कॉमेडी शो 'नो लाइफ विथ वाई'' को लेकर दुनिया के कई देशों में शोज करने जा चुके हैं। उनके ऑडियो एलबम ('जस्ट लाफ़ बाकी माफ', 'कुल्फी गरम गरम', 'हस हस के' आदि) तथा वीडियो एलबम( 'जगतार जग्गी', 'भगवंत मान हाज़िर हो' आदि) को काफी पसंद किया गया है। स्टेज शो करते हुए वह पंजाबी सिनेमा के पर्दे पर आ गए। उनकी फिल्में रही हैं- 'में मा पंजाब दी', 'जुगनू हाज़िर है', '22g तुसी घेंट हो', 'पोलिस इन पॉलीवुड', 'मोगा टू मेलबोर्न वाया चंडीगढ़', 'सुखमनी', 'एकम',  'तबाही', 'कच्चेरी', 'अपने' आदि।
publive-image
उत्साही स्वाभव के मान 2011में राजनैतिक पार्टी 'पीपीपी'' से जुड़ गए और उसी साल इस पार्टी के टिकट पर लेहरा विधान सभा से अपने जीवन का पहला चुनाव लड़कर हार भी गए।फिर वह  'आप' पार्टी में चले गए। 2014 में वह आप पार्टी के टिकट पर संगरुर से लोक सभा का चुनाव लड़े और जीत गए।आप पार्टी से विजई हुए चार सांसदों में से एक मान भी थे। उनको पार्टी में पंजाब- कन्वेनर का पद दिया गया, लेकिन वह कुछ दिन बाद इस्तीफा दे दिए। किसी मुद्दे पर अपनी ही पार्टी की नीतियों से नाराज हो गए थे। 2019 के लोक सभा चुनाव में फिर वह संगरुर से ही दुबारा लोक सभा का चुनाव जीते।वह लोक सभा मे 'आम आदमी पार्टी' से एक अकेली सीट जीतने वाले एकमात्र सांसद थे। संसद में उनको लेकर ड्रंक और सिक्युरिटी से लड़ने के आरोप भी लगे हैं।इसबार 2022 के पूरे चुनाव प्रचार में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल हुंकार रहे थे कि पंजाब में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, तब सबकी नजर भगवंत मान पर टिकी थी कि क्या वह कर पाएंगे? वह प्रदेश से आप पार्टी के घोषित मुख्यमंत्री थे।वहां भगवंत मान के सामने कड़ी प्रतियोगिता में वर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी, राष्ट्रीय छवि वाले नवज्योत सिंह सिद्धू , पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गज थे वावजूद इसके भगवंत मान ने विरोधियों के मनसूबे पर झाड़ू फिरा ही दिया।
publive-image
विधान सभा धूरी से   अपनी विशाल जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की सपथ राजभवन में लेने की बजाय शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां से लेना चाहेंगे। वो यह भी चाहते हैं कि सरकारी कार्यालयों में सीएम की फ़ोटो नहीं लगाई जाएगी, जैसा कि रिवाज़ है। 'जुगुनू' के रूप में बड़े बड़े राजनयिकों पर कटाक्ष करने वाले, तस्वीरों की दुनिया से आए इस एक्टर के मुंह से ये बातें सुनकर कई बॉलीवुड स्टार भी सोचने लगे गए हैं कि ज़रूर यह बंदा कुछ करेगा!
#BHAGWANT MAAN
Advertisment
Latest Stories