/mayapuri/media/post_banners/fb2d913d364cf0e17245bae00a7195c4b15fabafad8b480dbf0a9873dedc86a9.jpg)
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती है। साथ ही उनकी कॉमेडी के स्टाइल के तो सभी दीवाने है। वहीं पिछले कुछ दिन पहले ही भारती ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बीच अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है और उनके साथ हर्ष लिंबाचिया को भी देखा गया है।
/mayapuri/media/post_attachments/bbb7771c9ceb1cde5e21a97a10f728150c0d6cadd30b589d6bab7c28030174d8.jpg)
आपको बता दें कि, भारती और हर्ष लिंबाचिया को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। वहीं हर्ष लिंबचिया बेटे को गोद में लिए नजर आए है और दोनों ने मिलकर पैपराजी को देख काफी पोज दिए है और काफी बातचीत भी है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी के साथ इस कपल के बेटे की तस्वीर अभी सामने नही आई है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
वहीं भारती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था- कि अब तो नींद नहीं बस जगना है। भारती की इस इंस्टा स्टोरी को काफी पसंद किया गया है। वहीं बता दें कि, भारती सिंह की शादी को पांच साल हो चुके है और वो शादी के 5 साल बाद अब मां बनी है।
/mayapuri/media/post_attachments/d0d50099d76ba935e1b4f8d36cf38634e16eb4585812095c8836165dbcd49540.jpg)
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)