बर्थडे स्पेशल: एक्टिंग से ज्यादा ऋतिक की पत्नी के साथ अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे अर्जुन रामपाल

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: एक्टिंग से ज्यादा ऋतिक की पत्नी के साथ अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहे अर्जुन रामपाल

मॉडल और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अगर देखा जाए तो ये साल अर्जुन रामपाल की लाइफ में काफी उथल-पुथल और विवादों से भरा रहा। हाल ही में, अर्जुन और उनकी वाइफ मेहर जेसिया का शादी के 20 साल बाद तलाक हो गया। वहीं, उनकी मां ग्वेन रामपाल की कैंसर की वजह से मौत हो गई।

एमपी के जबलपुर में हुआ जन्म

- अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था। अर्जुन रामपाल के पिता अमरजीत रामपाल पंजाबी थे। वहीं, अर्जुन के नाना गुरदयाल सिंह सेना में इंजीनियर थे। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हॉलैंड में भेजा गया था। उन्होंने यहां डच महिला से शादी कर ली थी।

मां ने सिंगल पेरेंट बनकर की परवरिश

- अर्जुन के नाना ने जीसीएफ फैक्ट्री में भारत के लिए पहली आर्टिलरी गन तैयार की थी। इसे गुरदयाल गन कहा जाता है। अर्जुन के माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद अर्जुन की मम्मी ने बतौर सिंगल पेरेंट उनकी परवरिश की थी।

सुपरमॉडल रह चुके हैं अर्जुन रामपाल

- अर्जुन की खोज मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने की थी, जब अर्जुन एक डिस्को में बैठे हुए थे और उनके अंदाज को देखकर रोहित काफी प्रभावित हुए और फैशन इंडस्ट्री में आने का न्योता दिया। एक वक्त पर अर्जुन रामपाल को भारत के 'सुपरमॉडल' की श्रेणी में रखा जाता था। साल 1994 में अर्जुन को Society’s Face of the Year चुना गया था।

20 साल बाद पत्मी मेहर जेसिया से लिया तलाक

- अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। हालांकि, अर्जुन रामपाल और सुजैन खान के अफेयर के कारण दोनों के बीच काफी अनबन हुई थी। शादी के 20 साल बाद हाल ही में दोनों का तलाक हो गया। इनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं।

मॉडल गैबरीला को कर रहे हैं डेट

- खबरों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल इन दिनों मॉडल गैबरीला को डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल और गैबरीला को कई बार डेट पर देखा गया है। गैबरीला अर्जुन रामपाल की मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी।

रॉन-ऑन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

- अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से डेब्यू करने के बाद 'दीवानापन','आंखें','मोक्ष','दिल है तुम्हारा','दिल का रिश्ता','डॉन','ओम शांति ओम','हाउसफुल','राजनीति','डैडी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अर्जुन को 'रॉक ऑन' फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

Latest Stories