बर्थडे स्पेशल: सिर्फ कॉमेडी ही नहीं सीरियस किरदारों से भी राजपाल यादव ने जीता दर्शकों का दिल

New Update
बर्थडे स्पेशल: सिर्फ कॉमेडी ही नहीं सीरियस किरदारों से भी राजपाल यादव ने जीता दर्शकों का दिल

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करना वाले बॉलीवुड ऐक्टर राजपाल यादव आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। राजपाल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने शाहजहांपुर के थिएटर्स से नाता जोड़ लिया था। राजपाल की स्कूल की पढ़ाई शाहजहांपुर से ही पूरी हुई हैं।

राजपाल ने शाहजहांपुर के थिएटर्स में कई नाटकों में अभिनय किया और वहां पर भी अपनी एक्टिंग के जरिए ही सभी लोगों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। इसके बाद राजपाल ट्रेनिंग के लिए लखनऊ की भारतेंदु नाट्य एकेडमी में चले गए। लखनऊ में राजपाल ने 1992-94 तक काम किया। इसके बाद वे 1994-97 के दौरान दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा चले गए। साल 1997 में राजपाल ने मायानगरी मुम्बई की ओर रूख किया और उन्होंने सबसे पहले दूरदर्शन के लिए काम किया।

धीरे-धीरे राजपाल ने अपना रुख फिल्मों की ओर किया और उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म मस्त के जरिए एंट्री ली। उन्होंने कॉमेडी ऐक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद राजपाल ने शूल, जंगल, प्यार तूने क्या किया, कोई मेरे दिल से पूछे, तुमको ना भूल पाएंगे, कंपनी, हम तुम से अच्छा कौन है, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। राजपाल यादव ने 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

राजपाल ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से हुई बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। दूसरी पत्नी राधा से राजपाल को दो बेटियां हुई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी थी। राजपाल यादव जेल की सजा भी काट चुके हैं। 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है। 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। 5 करोड़ की रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया था।

Latest Stories