रणवीर सिंह से पहले इनके साथ रिलेशन में रह चुकी हैं दीपिका पादुकोण

author-image
By Sangya Singh
New Update
रणवीर सिंह से पहले इनके साथ रिलेशन में रह चुकी हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह की शादी की खबर इन दिनों सुर्खियों में छाई है। खबर है कि लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने वाले ये दोनों लव बर्ड्स जल्दी ही शादी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है।

जी हां, आपको ये बात जानकारी हैरानी होगी कि रणवीर सिंह उनके ब्वॉयफ्रेंड्स की लिस्ट में बहुत बाद में आए हैं। दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन भी रणवीर सिंह के साथ ही श्रीलंका में सेलिब्रेट कर रही हैं। हम आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण का और कितने लोगों से अफेयर रह चुका है।

सबसे पहले दीपिका का अफेयर हुआ निहार पांड्या से। निहार पांड्या से दीपिका की मुलाकात एक ऐक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। दीपिका, निहार के साथ कुछ समय तक लिवइन में भी रह चुकी हैं। उस समय दीपिका मॉडलिंग कर रही थीं। लेकिन निहार के साथ उनकी ये रिलेशनशिप सिर्फ तीन साल तक ही चल पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

publive-image

निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम ऐक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा, लेकिन इन दोनों का अफेयर कुछ ही समय तक चला। और फिर दीपिका की दोस्ती हुई क्रिकेटर युवराज सिंह से, लेकिन दीपिका की ये रिलेशनशिप भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और जल्दी ही दोनों एक दूसरे अलग हो गए।

publive-image

बीच में दीपिका का नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जोड़ा गया। दीपिका ने कुछ समय महेंद्र सिंह धोनी को डेट भी की लेकिन युवराज सिंह के साथ दीपिका की नजदीकियां बढ़ते देख महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही दीपिका से दूरी बना ली।

publive-image

इसके बाद दीपिका काफी लंबे समय तक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी रिलेशनशिप में रहीं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टियां अटेंड करते थे और साथ ही घूमते थे। इतना ही नहीं, दीपिका, सिद्धार्थ के बीच इतना गहरा रिश्ता था कि दीपिका माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में नजर आती थीं। लेकिन उनका ये अफेयर भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।

publive-image

फिर दीपिका की लाइफ में आए बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर। दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ए हसीनों' में साथ काम किया और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों हर जगह एकसाथ ही नजर आते थे। यहां तक कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया जो आज भी उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर देखा जा सकता है। लेकिन दो साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि अब वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

publive-image

लेकिन लगता है अब फाइनली दीपिका को उनका प्यार मिल गया है। रणवीर सिंह जबसे दीपिका की लाइफ में आए हैं। दोनों हमेशा हर जगह साथ ही नजर आते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ ही बिताते हैं। दोनों को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और एक दूसरे के कितने करीब हैं। और शायद उनके रिश्ते की यही सच्चाई उनकी पूरी लाइफ की सच्चाई बनने वाली है। और इसी वजह से दोनों ने फाइनली एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया है।

Latest Stories