/mayapuri/media/post_banners/adcee607e9288e711b030d366c36de18abe58f3a5fc27ccdc717da7ab8cd86d6.jpg)
फिल्म में फातिमा सना शेख ने कमल हासन और तब्बू की बेटी का निभाया था किरदार
/mayapuri/media/post_attachments/005299d2db7f391d37c204a69acdf701518329f776f962b16d11809c7b0b9461.jpg)
साल 1997 में आई कमल हासन और तब्बू की फिल्म चाची 420 तो याद है ना। जी हां...वही फिल्म जिसमें कमल हासन एक बुजुर्ग महिला का रोल करते हैं और सभी को बेवकूफ बनाते हैं। लेकिन आखिर में उनका भंडाफोड़ हो ही जाता है। इस फिल्म में तब्बू और कमल हासन की बेटी की एक्टिंग एक छोटी बच्ची ने की थी। और उस बच्ची की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज ये बच्ची कितनी बड़ी हो चुकी है और ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ही हैं।
'चाची 420' में भारती नाम की बच्ची का निभाया था किरदार…
/mayapuri/media/post_attachments/2cfba215649990f55e1fc77b6451cab7e10add8f22bebdce23f283252ac49152.jpg)
फिल्म चाची 420 में एक्ट्रेस फातिमा सना खान एक छोटी बच्ची का किरदार निभाती नज़र आई थीं जिसका नाम था भारती। जी हां...वहीं फातिमा सना शेख जो साल 2016 में आई दंगल फिल्म में पहलवान गीता फोगाट के रोल में नज़र आई थी। फिल्म बड़ी सफल रही और इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के काम को खूब सराहा भी गया।
चाची 420 के अलावा कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
/mayapuri/media/post_attachments/f88a53c1686f77a12624e2fbe59c34d750eb12356448f74e3e8ca95ca1ea7f8b.jpg)
फातिमा सना शेख 'चाची 420' के बाद भी बॉलीवुड से जुड़ी रहीं। उन्होने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस नज़र आ चुकी हैं। शाहरुख खान-जूही चावला की 'वन टू का फोर' हो या फिर, 'तहान', 'बिट्टू बॉस', 'आकाशवाणी' जैसी फिल्में। इसके अलावा वो टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में भी दिखी हैं।
दंगल के लिए 21 हज़ार लड़कियों के ऑडिशन में से चुनी गई थीं फातिमा
/mayapuri/media/post_attachments/23d2fa0a29949451fbef2104985ff5c280196229fd151b594d0ad23b55012bfe.jpg)
आप शायद ही ये बात जानते हों कि दंगल के लिए 21 हज़ार लड़कियों के ऑडिशन हुए थे। जिनमें से आखिरकार फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को चुना गया, पहलवान गीता और बबीता फोगाट के रोल को पर्दे पर निभाने के लिए।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नज़र आ चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
/mayapuri/media/post_attachments/d8964a95d5d1ac0d589b9721c8ae237c7d64832689bb32f4bc9a9ae84b90a8c1.jpg)
दंगल के बाद फातिमा सना शेख ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नज़र आई थीं जो साल 2018 में आई। इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन सरीखे कलाकार थे लेकिन फिर भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म को लेकर काफी हंगामा हुआ था। यहां तक कि आमिर खान ने अपनी ऑडियंस से माफी भी मांगी थी। वहीं बात करें फातिमा सना शेख की तो जल्द ही उनकी फिल्म रिलीज़ हो सकती है। उनके खाते में तीन फिल्में बताई जा रही हैं।
और पढ़ेंः इंटरव्यू में रेखा ने कहा 16 साल की उम्र में, कमल हासन ने जबरन किस किया
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/28/cover2669-2025-11-28-20-25-24.png)