बर्थडे स्पेशल: अनुराग कश्यप से बेहद प्यार करती थीं कल्कि कोचलिन, इस वजह से लिया तलाक

New Update
बर्थडे स्पेशल: अनुराग कश्यप से बेहद प्यार करती थीं कल्कि कोचलिन, इस वजह से लिया तलाक

जानी मानी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्की कोचलिन आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुराग कश्यप और कल्की कोचलिन एक साथ काफी समय रहे। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों के अफेयर, अचानक शादी और फिर तलाक की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। कल्की के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं अनुराग कश्यप के साथ उनके अफेयर, शादी और तलाक से जुड़ी खास बातें...

- कल्कि के साथ अनुराग कश्यप की अचानक शादी की खबरों ने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था। देव डी फिल्म की रिलीज के वक्त से अनुराग और कल्कि एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और ज्यादातर समय साथ में बिताया करते थे। 6 महीने के शूट के दौरान अनुराग उन्हें डेट पर ले जाते थे। इसके बाद अनुराग को उनसे बहुत प्यार हो गया।

- कल्कि भी उनके साथ रहना पसंद करती थीं लेकिन खुले विचारों की न होने की वजह से वो कुछ भी नहीं कह पाती थी। कल्कि थियेटर के साथ जुड़ी हुई थी। अनुराग कश्यप हर प्ले में कल्कि को देखने जाते थे। धीरे-धीरे कल्कि का लगाव भी अनुराग की तरफ बढ़ता गया और दोनों एक दूसरे से इमोशनली बेहद करीब आ गए। इसके बाद दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली।

- एक इंटरव्यू में कल्कि ने बताया कि अनुराग को कोई भी प्रभावित कर सकता है। वो दूसरों की बात ज्यादा सुनते हैं। दूसरों के कुछ भी कहने पर वो तुरंत अपना फैसला बदल लेते हैं, जो कि कभी-कभी गलत साबित होता है। कल्कि के अनुसार अनुराग को जल्दी गुस्सा आता है। दोनों के अलग होने के पीछे भी अनुराग का गुस्सा ही बड़ी वजह था।

- कल्कि ने बताया, वो ऐसे व्यक्ति हैं जो सारा दिन अपने काम में लगे रहते थे और इस वजह से ही दोनों में दूरियां बढ़ने लगीं थीं। अनुराग को किसी भी बात पर ज्यादा देर तक बहस करना पसंद नहीं था और कल्कि की बॉलीवुड से जुड़ी कई बातों पर अनुराग से जबरदस्त बहस हो जाती थी। उनकी कुछ हरकतें कल्कि को परेशान करती थीं।

- कल्कि का कहना है कि दोनों को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेने में काफी वक्त लगा। ये आसान नहीं था, पर काम पर ध्यान देना बेहद जरूरी था। इसके लिए एक बड़े-फैसले की जरूरत थी। बता दें, अपने शुरुआती दौर में कल्कि ने थियेटर में भी काम किया है। इसके अलावा वे कई सारे विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। कल्कि हिंदी, इंग्लिश, फ्रेंच और तमिल भाषा अच्छी तरह से बोलना जानती हैं।

- कल्कि को अपने शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। अपनी पहली ही फिल्म देव डी में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रिस का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा ‘फिल्म मार्गरेटा विद अ स्ट्रा’ में शानदार अभि‍नय के लिए कल्कि स्पेशल ज्यूरी की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

- अगर ऐक्ट्रेस नहीं होती तो कल्कि क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। उन्हें लिखने का भी शौक है। प्रशांत प्रकाश के साथ कल्कि कोचलिन को 2009 में प्ले 'स्केलटन वूमेन' की कहानी लिखने के लिए मेट्रोप्लस प्लेराइट अवॉर्ड मिला था। उन्होंने अपने एक्स हज्बंड अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'दैट गर्ल इन यलो बूट्स' की कहानी भी लिखी थी।

#bollywood news #Gully Boy #Kalki Koechlin #Anurag Kashyap #dev d #Bollywood star #Zindagi Na Milegi Dobara #margarita with a straw #happy birthday kalki koechlin #kalki koechlin birthday special #That Girl in Yellow Boots
Latest Stories