Advertisment

बर्थडे स्पेशल: नेशनल हॉकी प्लेयर रह चुकीं सागरिका की इस तरह से हुई थी ज़हीर खान से मुलाकात

New Update
बर्थडे स्पेशल: नेशनल हॉकी प्लेयर रह चुकीं सागरिका की इस तरह से हुई थी ज़हीर खान से मुलाकात

'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस और क्रिकेटर ज़हीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। रियल लाइफ में भी नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकीं सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। एक समय ऐसा भी था जब दोनों का प्यार इंटरनेट सेंसेशन भी रहा और दोनों ने अपने प्यार को जमाने से छुपाने की कोशिश भी नहीं की। वहीं, दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी कहानी बिलकुल फिल्मी लव स्टोरी जैसी ही है। तो आइए सागरिका के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं, उनकी लाइफ और लव स्टोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

- सागरिका के बारे में बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि वो मशहूर एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। सागरिका का जन्म 8 जनवरी को कोल्हापुर के शाही राजघराने में हुआ था। सागरिका के परदादा शाहो महाराज कोल्हापुर के महाराज थे। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं।

- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी में दोनों के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। जहीर-सागरिका ने 27 नवंबर को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में दिया था।

- दोनों की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर, दोनों अंगद बेदी और कुछ अन्य कॉमन दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। जिसके बाद दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए।

- वहीं सागरिका की फिल्मी जिंदगी हकीकत में भी बदल गई। जी हां, शाहरुख के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में नजर आने वाली सागरिका के इस फिल्म में उनके साथ जो ऑन स्क्रीन हुआ था वैसा ही कुछ उनकी रियल लाइफ में भी हुआ है। फिल्म में सागरिका इंडियन क्रिकेट टीम के एक स्टार प्लेयर से प्यार करती है। वहीं सागरिका के रियल लाइफ में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

- जहीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मैंने अपने घरवालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्‍होंने सबसे पहले 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी। जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां बोला।

- दोनों मुंबई से हैं और दोनों को ही एक दूसरे का प्रोफेशन काफी पसंद है। सागरिका वैसे तो एक एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्हें क्रिकेट की भी दीवानी हैं। कुछ ऐसा ही हाल जहीर खान का भी है। जहीर खान क्रिकेटर हैं और थोड़े शर्मिले भी हैं लेकिन वे बॉलीवुड के बहुत बड़े फैन हैं।

इससे भी खास बात बता दें कि खबरों के अनुसार जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला।

#Sagarika Ghatge #Bollywood star #Zaheer khan #bollywood news #zaheer khan wife #film actress #sagarika ghatge birthday special #indian model #happy birthday sagarika ghatge
Advertisment
Latest Stories