Advertisment

बर्थडे स्पेशल: शोहरत मिलने के बाद इस तरह डूबा था हनी सिंह का करियर, 18 महीने रहे गायब

New Update
बर्थडे स्पेशल: शोहरत मिलने के बाद इस तरह डूबा था हनी सिंह का करियर, 18 महीने  रहे गायब

जाने माने रैपर यो-यो हनी सिंह आज यानी 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज हनी 39 साल के हो गए हैं। हनी का जन्म 1983 को होशियारपुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी।

दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना 'लक 28 कुड़ी दा' गया था। ये गाना भी सुपरहिट रहा था।

हनी सिंह इतने फेमस रैपर होने के बावजूद इंग्लिश में गाना पसंद नहीं करते हैं। वो ज्यादातर गानों में पंजाबी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने शाहरुख, सैफ और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए। कुछ ही सालों में हनी देश-विदेश में काफी फेमस हो गए।

publive-image

इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। कुछ दिनों पहले हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बाईपोलर डिसऑर्डर से लगभग 18 महीने तक जूझ रहे थे।

हनी सिंह ने पिछले साल डिप्रेशन के बाद फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से कमबैक किया था। इसके अलावा हनी सिंह ने एक म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च की थी। हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट की थी।  हनी सिंह को पहचान फिल्म ‘कॉकटेल’(2012) के गाने ‘मैं शराबी’ से मिली थी।

एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा था- 18 महीने मेरी जिन्दगी का सबसे खराब वक्त था। इस दौरान मैं पूरे समय नोएडा में अपने घर में रहा। सचाई यह है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था। इसका इलाज 18 महीने तक चला।

publive-image

हनी कहते हैं-मैं स्वीकार करता हूं कि मैं बाइपोलर होने का साथ शराबी भी था जिसकी वजह से हालात ज्यादा बिगड़ गए। हनी के मुताबिक- एक वक्त ऐसा था जब मुझे लगता था कि मैं इस अंधकार में हमेशा के लिए रहूंगा। मैंने खुद को सबसे काट लिया था। मेरे पर कोई दवाई भी असर नहीं कर रही थी।

हनी सिंह ने बताया- एक रात जब नींद की गोलियां खाने के बाद मैं सो नहीं पाया तो मैंने राइज़ एंड शाइन नामक एक गाना लिखा और कंपोज किया.. यह सब देखकर मैं मां रो पड़ीं। वही एक इकलौता कारण हैं कि मैं आज यहां हूं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हनी सिंह ने 2011 में शालिनी से शादी की थी। हनी सिंह और शालिनी एक ही क्‍लास में थे और साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों के बीच प्‍यार हो गया था। हालांकि,उन्होंने इस मीडिया से छिपाकर रखा था।

Advertisment
Latest Stories