आने वाले समय में धमाल मचाएंगी बॉलीवुड की ये पीरियड ड्रामा फिल्में

author-image
By Sangya Singh
New Update
आने वाले समय में धमाल मचाएंगी बॉलीवुड की ये पीरियड ड्रामा फिल्में

इन दिनों बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड चल पड़ा है। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स इन दिनों कुछ ऐसी ही फिल्में करते नजर आ रहे हैं। हर एक फिल्म डायरेक्टर आजकल पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने की सोच रहा है। दरअसल, बॉलीवुड में अब तक जो भी पीरियड ड्रामा फिल्में आईं हैं, वो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं और ऐसी फिल्मों रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन भी किया। अब तक बॉलीवुड में आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर्स के नाम ही पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब बॉलीवुड में हर डायरेक्टर पीरियड ड्रामा फिल्में बनाने में लगा है। 'जोधा अकबर', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया और दर्शकों ने भी इन फिल्मों की बहुत तारीफ की। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आनेवाले समय में वो कौन सी पीरियड ड्रामा फिल्में हैं जो बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी...

1- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ एक पीरियड फिल्म है। फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। आमिर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

2- मणिकर्णिका

कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ झांसी की रानी पर एक बायोपिक है। फिल्म अप्रैल में ही रिलीज़ होने वाली थी और फिलहाल काफी पीछे चल रही है। फिल्म में टीवी ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म रिलीज की डेट अभी तय नहीं।

3- भारत

सलमान खान स्टारर ‘भारत’ भी भारत - पाक विभाजन के समय पर बन रही एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कई दशकों की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

4- ब्रह्मास्त्र

डायरेक्टर अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, साउथ स्टार नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

5- पानीपत

आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अगली फिल्म ‘पानीपत’ की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की लीड कास्ट में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त शामिल हैं। फिल्म पानीपत के तृतीय युद्ध पर आधारित है। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

6- केसरी

अक्षय कुमार धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ केसरी कर रहे हैं जिसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

7- पृथ्वीराज चौहान

यशराज फिल्म्स अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान पर एक फिल्म बना रही है जिसे ‘पिंजर’ डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कास्‍ट‍िंग, शूटिंग लोकेशंस और प्रमुख किरदारों पर अभी बातचीत की जा रही है। यह फिल्म जनवरी तक फ्लोर पर जाएगी।

8- शमशेरा

रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ भी 50 - 60 के दशक में बसे एक डकैत की कहानी है। फिल्म की पंचलाइन है 'कर्म से डकैत - धर्म से आजाद'। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर दिखाई देंगे। 'यश राज फिल्म्स' के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे और प्रोडक्शन की आदित्य चोपड़ा करेंगे।

9- कलंक

करण जौहर की ‘कलंक’ एक पीरियड ड्रामा है जो भारत - पाक विभाजन के दौरान की कहानी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, कुणाल खेमू, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

10- तख्त

करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्‍त' में बॉलीवुड में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्‍हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म मुगलों की कहानी पर आधारित होगी जो भारत के इतिहास से ताल्‍लुक रखती है। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

11- तानाजी बायोपिक

अजय देवगन तानाजी पर भी एक बायोपिक कर रहे हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान बतौर विलेन नज़र आएंगे। तानाजी की शूटिंग अक्टूबर 2018 से शुरु हो सकती है। फिल्म को 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है।

12- बैटल ऑफ सारागढ़ी

‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ सारागढ़ी के युद्ध पर बनने वाली ये दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड ऐक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा हवलदार इशर सिंह का किरदार निभाएंगे। फिल्म डैनी डेंगजोंग्पा निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

13- द गुड महाराजा

संजय दत्त जल्द ही उमंग कुमार की अगली फिल्म ‘द गुड महाराजा’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त का लुक हूबहू महाराजा जैसा है। इस फिल्म पर उमंग पिछले डेढ़ साल से काम कर रहे थे। उनका मनना था कि संजय दत्त इस किरदार के लिए एकदम सटीक हैं।

Latest Stories