Advertisment

कॉमेडियन भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म

New Update
कॉमेडियन भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती है। साथ ही उनकी कॉमेडी के स्टाइल के तो सभी दीवाने है। वहीं पिछले काफी समय से वो प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और पिछले दिनों एक अफवाह भी आई थी भारती सिंह की बेटी हुई है लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नही थी। इसी बीच अब गुड-न्यूज आ गई है। भारती सिंह ने रविवार की रात एक बेटे को जन्म दिया है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, इस गुड-न्यूज की जानकारी भारती सिंह और उनके हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। भारती और हर्ष ने एक ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'It’s a BOY'। वहीं भारती और हर्ष की ये फोटो उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट के दौरान की है। दोनों ही इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे है। इसी के साथ भारती और हर्ष को सभी सेलिब्रिटी और फैंस उनके लिटस चैम्प के आने की खुशी में बधाईयां दे रहे है।

वहीं भारती सिंह अपनी पूरे प्रेगनेंसी पीरियड में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आई है। साथ ही भारती ने डिलीवरी के आखिरी दिन तक भी शूटिंग की है। अक्सर रोजाना ही भारती सिहं को शूटिंग सेट पर स्पॉट किया जाता था।

Advertisment
Latest Stories