बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट पेट्स, जिनके साथ बिताते हैं वो अपने फुर्सत के पल

author-image
By Sangya Singh
New Update
बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट पेट्स, जिनके साथ बिताते हैं वो अपने फुर्सत के पल

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपनी फिल्मों की शूटिंग और उनके प्रमोशन को लेकर बिजी रहते हैं। वो बहुत मुश्किल से अपनी फैमिली और फैंस के लिए वक्त निकाल पाते हैं। लेकिन इन सबके अलावा एक और भी चीज है जो उन स्टार्स की लाइफ में बेहद मायने रखती है। वो है उनके क्यूट पेट्स। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जब भी अपने और अपनी फैमिली के लिए वक्त निकालते हैं तो उन खास पलों को वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

तस्वीरें देखकर आप भी पेट्स के दीवाने हो जाएंगे

इतना ही नहीं, वो अपने क्यूट पेट्स के साथ अक्सर अपनी स्पेशल और क्यूट फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन फोटो को देखकर आप भी पेट्स के दीवाने हो जाएंगे। अगर आपके पास कोई पेट नहीं है तो आप भी इन फोटोज को देखकर जरूर एक क्यूट सा पेट रखने के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आइए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ सुपरस्टार और उनके क्यूट से पेट्स।

सलमान खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। उनके पास माइसन व माइजान नाम के दो डॉग्स को मिलाकर पूरे पांच पेट डॉग्स हैं। सलमान अपने इन पेट्स को बेहद प्यार करते हैं। उनके पेट्स उनकी फैमिली के सदस्य की तरह ही उनके साथ रहते हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनके पास पिरान्हा डेन ब्रीड का शनॉक नाम का क्यूट डॉग है। बिग बी को लेकर वह इतना पजेसिव है कि अगर उसे छोड़कर बिग बी पोती आराध्या की ओर ध्यान देने लगते हैं तो वह नाराज हो जाता है। तो देखा आपने इस बात से ये तो साफ जाहिर है कि आपके पेट्स आपसे जितना प्यार करते हैं वो उतने ही आपके लिए वफादार भी होते हैं।

शाहिद कपूरshahid

शाहिद कपूर के पास पहले काइजर नाम का एक डॉग था। फिलहाल उनके परिवार के पास लेब्राडॉर ब्रीड का स्पाइन है जो सभी के काफी क्लोज माना जाता है। शाहिद अक्सर अपने खाली  समय में अपनी फैमिली के साथ तो समय बिताते हैं लेकिन वो अपने पेट के साथ समय बिताना भी नहीं भूलते।

अजय देवगन

publive-image

अजय देवगन के पास दो जर्मन शेपहर्ड्स हैं, जिनका नाम है कोको और कोकी । इनके साथ अजय को अपने दिन की शुरुआत करना काफी पसंद है। दरअसल सुबह के समय अखबार पढ़ते समय ये दोनों अजय का चक्कर लगाते रहते हैं। अजय काम के लिए घर से बाहर जाते वक्त इनसे मिलना बिलकुल नहीं भूलते।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत और गोलूमोलू बिल्ली की काफी तस्वीरें आलिया आए दिन शेयर करती रहती हैं। तो इस तरह से ये क्यूट किटी पहले से ही काफी बड़ी स्टार बन चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी इन फोटोज को देखकर ही अंदाजा लगया जा सकता है कि वो अपने किटी से कितना प्यार करती हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के पास शायलो नाम का एक ब्लैक डॉग है। इसके साथ फोटोज़ को वो अपने सोशल अकाउंट्स पर शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा का ये पेट डॉग उनके बेहद करीब है। वो हमेशा अपने फ्री टाइम में घर पर अपने क्यूटी के साथ मस्ती करती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास एक ऑस्कर नाम का कुत्ता है, जिसे वो इतना प्यार करते हैं कि कई बार तो वो ऑस्कर को फिल्म के सेट पर भी साथ ले जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बात करें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की तो उनके पास भी एक डायना नाम का क्यूट डॉग है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डायना का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जिसे लगभग 50 हज़ार फॉलोवर्स हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के पास भी एक क्यूट सा डॉग है। जिसका नाम डूड है। अनुष्का कभी इसके साथ मूवी देखते हुए तो कभी खेलते हुए फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।

Latest Stories