Death Anniversary: आखिर क्यों चुराया गया था चार्ली चैपलिन का शव?

New Update
Death Anniversary: आखिर क्यों चुराया गया था चार्ली चैपलिन का शव?

दुनियाभर में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की आज 129वीं बर्थ एनिवर्सरी है। चार्ली एक ऐसे कॉमेडियन थे जिन्होंने हमेशा सिर्फ अपने एक्शन से ही दर्शकों का मनोरंजन किया है और बिना कुछ बोले दर्शकों को हंसाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर को हंसाने वाले इस आदमी का जीवन खुद हमेशा दुखों से भरा रहा।

चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली का पूरा नाम चार्ल स्पेंसर चैपलिन था। उनका परिवार बेहद गरीब था। जिसकी वजह से महज 9 साल की उम्र से ही उनको परिवार का पेट भरने के लिए काम करना पड़ा था। चार्ली के माता-पिता उनके बचपन में ही अलग हो गए थे।

चार्ली चैपलिन की मां एक स्टेज एक्ट्रेस थीं। चार्ली के पिता शराबी थे और मां को बाद में मानसिक बीमारी की वजह से पागलखाने जाना पड़ा। चार्ली चैपलिन के जिस हैट, छड़ी और छोटी मूंछों वाले किरदार को हम पहचानते हैं, उसका नाम ट्रैम्प है। चार्ली की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ विवादों से घिरी रही।

publive-image

हिटलर का उड़ाया था मजाक

हिटलर जैसे तानाशाह का चार्ली ने 1940 में आई अपनी फिल्म ‘द ग्रेट डिक्टेटर’ में खुलकर मजाक उड़ाया था। फिल्म में चार्ली ने अडोल्फ हिटलर का किरदार निभाया था। वामपंथ का समर्थन करने की वजह से चार्ली पर अमेरिका ने बैन भी लगा दिया था। इतना ही नहीं उनके ऊपर अमेरिका ने FBI की जांच बिठा दी। इसके बाद चार्ली ने अमेरिका छोड़ दिया और स्विट्जरलैंड में जाकर बस गए थे। लेकिन उन्होंने अपना काम और उसका रूप कभी नहीं बदला।

चार्ली चैपलिन की पहली फिल्म 'मेकिंग अ लिविंग' थी, ये एक साइलेंट फिल्म थी। उनकी पहली फुल लेंग्थ फीचर फिल्म 1921 में आई 'द किड' थी। चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, 'मेरा दर्द किसी के हंसने की वजह हो सकता है। पर मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द की वजह नहीं होनी चाहिएट'। ये उनके जीवन में दिखा भी। परिवारिक परेशिनियों के बाद भी वो हमेशा से ही इतने खुश नजर आए और दूसरो के चेहरे पर भी खुशी लाने का काम किया।

1977 में चार्ली चैपलिन मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है कि उनकी मौत के बाद कुछ लोगों ने उनका शव चुरा लिया था। उनका शव चार्ली के परिवार से फिरौती मांगने के उद्देश्य से चुराया गया था। हालांकि बाद में उनका शव बरामद कर लिया गया और चोरी से बचाने के लिए उसे 6 फीट कंक्रीट के नीचे दफनाया गया।

publive-image

शायद ही कोई हो जो चार्ली चैपलिन का दिवाना ना हो

शायद ही कोई ऐसा हो जो हंसी के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन का फैन ना हो। बिना बोले दूसरों को हंसाने का हुनर रखने वाले चार्ली चैपलिन के बारे में बात करते ही आपके दिमाग में एक कॉमिक छवि उभर आती है। चार्ली एक ऐसे कॉमेडियन थे जिन्होंने हमेशा सिर्फ अपने एक्शन से ही दर्शकों का मनोरंजन किया है और बिना कुछ बोले दर्शकों को हंसाया है। चार्ली के चाहने वालों को कभी गिनती नहीं की जा सकती।

Latest Stories