Advertisment

क्या हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ आध्यात्मिक शक्ति पाने के लिए भारत दौरा करते हैं?

New Update
क्या हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ आध्यात्मिक शक्ति पाने के लिए भारत दौरा करते हैं?

-शरद राय

इस हफ्ते दो विदेशी- शख्शियतों ने भारत का दौरा किया है। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री// बोरिस जॉनसन और मशहूर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने। ब्रिटिश प्रधान मंत्री का आना राजनयिक था लेकिन विल स्मिथ के आने के कारण को लेकर  अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड पंडितों का कहना है कि स्मिथ भारत मे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने की नियति से यात्रा किए हैं।स्मिथ पहले भी इस सोच के साथ भारत आचुके हैं।

Advertisment

publive-image

पिछले दिनों विल स्मिथ ऑस्कर अवार्ड में कई गयी अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में छाए थे। वह शो के होस्ट कृष रॉक को तमाचा मार दिए थे। वजह बताते हैं कि रॉक ने स्मिथ की पत्नी जडा पिनकेट के लिए कोई जोक बोल दिया था। जडा बीमार हैं और स्मिथ पत्नी के लिए की गई भद्दी टिप्पड़ी पर आपा खोकर लाफा जड़ दिए थे। हालांकि बादमे स्मिथ ने माफी भी मांगा और अपनी करनी पर शर्मिंदा भी हुए की वह गलत थे। शो बिजनेस में स्टेज पर वैसा सब होता  है, वह रॉक से माफी मांगते हुए बोले थे। कहते हैं कि स्मिथ कई  बार हुआ है जब अपनी कर दी गई गलतियों पर लम्बा दुख महसूस करते हैं। अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए और स्व नियंत्रित जीवन जीने के लिए विल स्मिथ को भारत का आध्यात्मिक तरीका बहुत प्रभावित करता है। कई और भी हॉलीवुड स्टार हैं जो आध्यात्मिक शांति की तलाश में भारत आचुके हैं। और वे यहां के आश्रमों में पहुंचे हैं, गले मे आध्यात्मिक शांति का प्रतीक माला भी धारण करके वापस अपने देश गए हैं।

publive-image

विल स्मिथ जो दुनिया भर में अपनीबहुत सफल फिल्मों (MIB 'मैन इन ब्लैक', 'बैड बॉयज', 'एनी', ब्राइट आदि) के लिए जाने जाते हैं, पिछली बार भारत आए थे 2018 में। तब वह हरिद्वार में तीन दिन रहे। एक आध्यात्मिक आश्रम में आध्यात्मिक क्रियाएं किए। गंगा आरती में भाग लिए थे। उन दिनों अपने भारत प्रवास में वह बॉलीवुड के कई सितारों से भी मुलाकात किए थे तथा कारण जोहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में एक कैमियो रोल भी किए थे। स्मिथ पर भरतीय धर्म परंपराओं का असर यह है कि इसबार भी जब मुम्बई एयरपोर्ट पर उतरे, अपने गले मे  माला पहने हुए थे। ऐसा समझा जा रहा है कि पिछले दिनों ऑस्कर अवार्ड समारोह में हुई अपनी गलती से द्रवित होकर ही वह भारत की यात्रा पर आए हैं और वैदिक रीति से अपना मेडिटेशन करना चाहते हैं। सचमुच हमारी प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक शक्तियों का एहसास हमें विदेशियों से ही होता है काश, विल स्मिथ जैसे होलिवुड  सितारे से बॉलीवुड के सितारे कुछ सीख ले पाते!

publive-image

Advertisment
Latest Stories