/mayapuri/media/post_banners/98f90f0518955e6a6e4689de2f4718bb6c8c2ddde44e9acc7a54f24f106e4b56.jpg)
शरद राय
निश्चित रूप से जब कोई जोड़ा विवाह बंधन में बंध जाता है तो प्राथमिकताएं बदल जाती हैं।विशेषकर फिल्म एक्ट्रेस को लेकर सोच बदल जाती है। अब आलिया भट्ट को देखिए, अपने विवाह के महज 12वें दिन अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी (देखी गयी) तो सबके जहन में एक ही सवाल था...'रणबीर' कहाँ हैं? जाहिर है रणबीर का मतलब उनके पति 'रणबीर कपूर' से था, जबकि वह जा रही थी शूट पर 'रणवीर सिंह' के लिए करन जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए। जिसकी शूटिंग कई दूसरे शहरों की लोकेशनों पर किया जा रहा है। करन जौहर एक गैप के बाद निर्देशन में वापसी किये हैं।
करन जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 द्वारा निर्मित की जा रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (RRKPK ) के प्रदर्शन किए जाने की तारीख स्वयं करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर घोषित किया है: '# रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फरवरी 10 th 2023 !' यानी- फिल्म अगले साल 10 फरवरी को थियेटरों में प्रदर्शित की जाएगी।आलिया भट्ट करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से शुरुवात ली थी और अब एक अंतराल देकर जब करन निर्देशन में वापसी लेने जारहे हैं तो आलिया ही उनकी हीरोइन हैं।जाहिर है कारण इस फिल्म में कोई भी कमी नहीं होने देना चाहेंगे। RRKPK के कलाकार हैं- धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। यह एक लव स्टोरी फिल्म है जैसा कि इस फिल्म के टाइटल से ही पता चलता है इस प्रेम कहानी के लव बर्ड्स हैं- रणवीर और आलिया। रणवीर फिल्म में रॉकी हैं तो आलिया रानी हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में प्यार भरे गीतों को संगीतबद्ध करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं प्रीतम। फिल्म को लिखा है- इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने। करन जौहर लेखकीय टीम के साथ हमेशा बने होते हैं और इसबार भी अपनी टीम के साथ शोधन-संशोधन पर मीटिंग करते रहते हैं। जब फिल्म लिखी गयी थी तब आलिया शादी सुदा नहीं थी, हालात अलग थे , लेकिन बदली हुई स्थिति में दर्शक अपनी हीरोइन को प्रेम कहानी की इस फिल्म में विशेष रूप में कैसे देखना चाहेंगे, यह ज़रूर एक सवाल है। करन अपनी इंस्टाग्राम पर लिखे हैं- 'बॉक्स ऑफिस की महारानी फिर हमारी आलिया रानी इस कहानी में बनेंगी दुल्हनिया ?' करन ने यह सवाल पाठकों को सोचने के लिए छोड़ दिया है। करन जौहर अपने हीरो रणवीर सिंह के लिए लिखते हैं- 'गुच्ची में लिपटा रणवीर रॉकी के रूप में, इश्क के घोड़े पर सवार जैसे आशिक जॉकी! पूरी फिल्म पर करन काव्यात्मक अन्दाज़ मे लिखते हैं:
'इतना जोश और जज्बाती जवानी
प्रीतम की धमकदार धुन भी है सुनानी
गरम धरम का स्वेग तो देखो
बस हमारी पसंदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो
उनकी बेशुमार तारीफ करनी है
द वन एंड ओनली शबाना आज़मी!'
हलांकि दुल्हनिया बनने के बाद आलिया की यह पहली फिल्म नही होगी, लेकिन फिल्म करन जौहर के निर्देशन की है इसलिए दर्शकों में उत्सुकता फिल्म को लेकर अभी से है। अगले वर्ष, 10 फरवरी 2023 को फिल्म प्रदर्शित होगी तब तक आलिया के हनीमून का तड़का 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता जगाए रखेगी, वक्त बताएगा!