/mayapuri/media/post_banners/2bf13629171c6a5aea4ec2540e7a5d72b154f88037d36dccd6846e54e0c2fdcd.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सभी की दिलों की धड़कन है। सुनील आज जिस मुकाम पर है वहां पर पहुंच पाना काफी मुश्किल है। इसी बीच सुनील की हेल्थ को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में सुनील की हार्ट सर्जरी हुई है और वो अब खतरे से बाहर हैं। सुनील ग्रोवर आज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती है।
/mayapuri/media/post_attachments/c2d488beab69d5aa4b2f908cc927ea364e74b6ff95bf1129057bd957d46ee4e2.jpg)
आपको बता दें कि, सुनील ग्रोवर को आज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छुट्टी मिल जाएगी। वहीं सुनील पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती हुए थे और 27 जनवरी के दिन उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। सुनील की सेहत में अब पहले से काफी सुधार है जिसके चलते उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
/mayapuri/media/post_attachments/a39e0e6809cbd3a29a65fb08619adde8accf723d96cd6035e92d64d8c3d24d79.jpg)
वही जानकारी के मुताबिक, सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे और अगर समय पर सर्जरी नहीं की जाती तो उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। जिसके चलते सुनील ग्रोवर ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। वहीं सुनील ने सर्जरी पहले अपनी सीरिज की शूटिंग खत्म की थी और उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के ट्रीटमेंट के लिए चले गए थे। हालांकि, सुनील की सेहत अब पहले से बहुत बेहतर है। वहीं सुनील की हार्ट सर्जरी की खबरें सामने आने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है।
/mayapuri/media/post_attachments/c3f06eee350d171a18731c51ec8e5412a154d1c7e9652dee688cbb3afbb8af47.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)