फेमस क्रिकेटर्स और उनके अनसुने लव अफेयर्स By Sangya Singh 26 Nov 2017 | एडिट 26 Nov 2017 23:00 IST in गपशप New Update अपने अफेयर्स को लेकर सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। कुछ लव अफेयर्स तो सुर्खियों में रहने की वजह से हमारी नजर में आ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी किस्से हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों. हम आपको बताने जा रहे हैं क्रिकेटर्स की वो लव स्टोरीज जिनके बारे बहुत कम लोगों को ही पता होगा। सबसे पहले बात करते हैं अपनी टीम के कप्तान विराट कोहली की, भले ही आज विराट-अनुष्का के प्यार की कसमें खाई जा रही हों लेकिन एक वक्त था जब विराट कोहली ब्राजीलियन मॉडल और ऐक्ट्रेस इजाबेल लेते के साथ डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रहे. लेकिन बाद में इजाबेल ने खुद बताया कि वो दोनों सिर्फ दो साल के लिए एक दूसरे के साथ थे और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। Virat Kohli, Izabelle Leite कुछ दिनों बाद विराट कोहली दोबारा ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए. ये रिलेशनशिप साल भर ही चली उसके बाद दोनों अलग हो गए। Virat Kohli, Tamannaah Bhatia बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह की जोड़ी भी काफी टाइम सुर्खियों में छाई रही. लेकिन कुछ टाइम बाद दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ डेटिंग करने लगीं और अब रणबीर सिंह के साथ. तो वहीं युवराज ने भी ऐक्ट्रेस हेजल कीथ से शादी कर ली। Yuvraj Singh, Deepika Padukone पाकिस्तान की रावलपिंडी एक्सप्रेस कहे जाने वाले खिलाड़ी शोएब अख्तर की बात करें. तो 2004 में इंडो पाक सीरीज के दौरान शोएब की मुलाकात हुई बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से. चर्चा के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों तक अफेयर रहा। Sonali Bendre, Shoaib Akhtar इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह दोनी भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे. फिल्म गजनी की ऐक्ट्रेस आसिन के साथ एक ऐड शूट करने के बाद से दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड किया. कई बार इवेंट्स में दोनों एक साथ नजर भी आए. लेकिन इनकी ये रिलेशनशिप ज्यादा टाइम नहीं चल सकी। Asin, MS Dhoni बीच में महेंद्र सिंह धोनी और साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी के अफेयर की चर्चा भी सामने आई,लेकिन ये महज अफवाह साबित हुई. दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था। Raai Laxmi, MS Dhoni टी-20 मैच के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण को इनवाइट किया, तो दोनों के बीच अफेयर की चर्चा सामने आई, लेकिन उसके कुछ टाइम बाद ही धोनी ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी से शादी कर ली। Deepika Padukone, MS Dhoni क्रिकेटर रोहित शर्मा और ब्रिटिश इंडियन ऐक्ट्रेस सोफिया हयात के लिंकअप की खबरे भी सामने आईं. दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी टाइम भी स्पेंड किया, लेकिन बाद में रोहित शर्मा ने अपनी फ्रेंड रितिका सजदेह से शादी कर ली। Sofia Hayat, Rohit Sharma लंबे समय से चल रहे अफेयर के बाद सन 2013 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और ऐक्ट्रेस लिज हर्ले ने ट्विटर के जरिए अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की। Shane Warne, Liz Hurley इंडियन टीम के कैप्टन होने के दौरान क्रिकेटर सौरभ गांगुली और ऐक्ट्रेस नगमा के अफेयर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. जिसका सौरभी गांगुली की मौरिड लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ा। Nagma, Sourav Ganguly पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और ऐक्ट्रेस सयाली भगत की डेटिंग की भी काफी चर्चा हुई. और बाद में शोएब ने टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी कर ली। Shoib Malik, Sayali Bhagat बॉलीवुड ब्यूटीज में से एक ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन और पाक प्लेयर वसीम अकरम भी 2008 में एक रिएलिटी टीवी शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए. खबर ये भी थी कि दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन 2013 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। Wasim Akram, Sushmita Sen क्रिकेट वर्ल्ड के प्लेब्वॉय कहे जाने वाले पाक प्लेयर इमरान खान सेक्स गॉडेस कही जाने वाली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जीनत अमान के लव अफेयर हर तरफ छाया रहा. खबर थी कि दोनों शादी भी करने वाले थे. लेकिन कुछ समय में ही दोनों की रिलेशनशिप खत्म हो गई। Zeenat Aman, Imran Khan क्रिकेटर रवि शास्त्री और ऐक्ट्रेस अमृता सिंह के अफेयर के चर्चे भी सामने आए. लेकिन दोनों का अफेयर ज्यादा समय नहीं चल सका और अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर ली। Ravi Shastri, Amrita Singh फिल्म किस्ना की ऐक्ट्रेस ईशा शेरवानी को बॉलर जहीर खान बेहद पसंद करते थे. और अक्सर उनके आसपास नजर आते थे, लेकिन दोनों का अफेयर शुरु होने से पहल ही खत्म हो गया। Isha Sherwani, Zaheer Khan युवराज सिंह ऐक्ट्रेस किम शर्मा के साथ भी अफयेर को लेकर कुछ टाइम तक चर्चा में रहे। Yuvraj Singh, Kim Sharma इंडिया के वर्ल्डकप विनिंग कैप्टेन कपिल देव और ऐक्ट्रेस सारिका की लव लाइफ के चर्चे दूर-दूर तक हुए. लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और कपिल देव ने अपनी गर्लफ्रेंड रोमी भाटिया से शादी कर ली। Kapil Dev, Sarika नीचे देखें वीडियो हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article