/mayapuri/media/post_banners/c6728ee6f8d15898b9f8ccd039586fd92616ed991e607a682693fd5100c2c6dd.png)
फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी कवयित्री और लेखिका माया गोविंद का निधन हो गया है। माया गोविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। लेखिका को लंग इंफेक्शन हुआ था और फिर ब्रेन ब्लड क्लॉटिंग के चलते उन्हें मुम्बई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनके इलाज में काफी लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके बाद उनका इलाज घर पर ही शुरू करवाया गया था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/b28731cb68b06c056119e29b956caa765a4f942910ce9d34daabaa8067994d3c.png)
आपको बता दें कि, लेखिका माया गोविंद के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी है। वहीं उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी के साथ लेखिका माया गोविंद ने 80 के दशक में कई टीवी सीरियल और फिल्म इंडस्ट्री में 350 से भी ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के लिए गाने लिखे हैं। उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि, उन्होंने फिल्म 'सौतेला', 'रजिया सुल्तान', 'बाल ब्रह्मचारी', 'आर या पार', 'गर्व', अक्षय कुमार की फिल्म 'मैं खिलाड़ी अनाड़ी', अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लाल बादशाह' जैसी कई बड़ी फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।
/mayapuri/media/post_attachments/dffc4647a7b34c033265c8a883d46b4e0e6df1e35b8803dc35380c946cff37a4.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)