शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। वहीं शिल्पा के परिवार पर मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में जेल हुई थी। वहीं अब उनकी मां के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी  पर धोखाधड़ी का आरोप है लगा है।

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी  के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले के चलते में मुंबई की एक अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। वहीं इस मामले में पहले शिल्पा शेट्टी, उनकी मां और बहन शमिता शेट्टी को धोखाधड़ी के चलते समन जारी किया गया  था। जिसके बाद सोमवार के दिन शिल्पा और शमिता के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगा दी गई है। लेकिन, उनकी मां को इस मामले में राहत नही मिली है।

publive-image

वहीं इस धोखाधड़ी के मामले की बात करे तो, एक बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में सुनंदा शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ये दावा किया था कि, शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने साल 2015 में उनसे पैसे उधार लिए थे, जिसे उन्होंने जनवरी साल 2017 में चुकाना था लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने तीनों के खिलाफ 21 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई।

publive-image

#shilpa shetty #Sunanda Shetty #Shilpa Shettys mother Sunanda Shetty
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe