/mayapuri/media/post_banners/0b6973c2d0d2b19649163abda1543ef72108808f781888b39419c34a508ecd2b.jpg)
समय के साथ बदला है एक्टर अजय देवगन का लुक, तस्वीरों में देखें...कब कैसे आए नज़र
आज बड़े पर्दे के सिंघम यानि एक्टर अजय देवगन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे भी ये जन्मदिन उनके लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि साल के शुरूआत में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म तान्हाजी साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। फिल्म ने ना केवल शानदार कलेक्शन किया बल्कि बॉक्स ऑफिस को हिलाकर भी रख दिया।
अजय देवगन ने साल 1991 से अपने करियर की शुरूआत की थी फिल्म ‘फूल और कांटे’ के साथ और वो आखिरी बार इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तान्हाजी’ में नज़र आए थे। उनकी पहली फिल्म भी हिट थी और अब तक की आखिरी फिल्म भी ज़बरदस्त रही। अब अजय देवगन इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने जा रहे हैं। वहीं इन तीस सालों में एक्टर अजय देवगन ने अलग अलग किरदार निभाए और वो अपनी पहली फिल्म से लकेर अब तक कितने बदल चुके हैं वो हम आपको तस्वीरों के ज़रिए दिखाने जा रहे हैं।
फूल और कांटे
/mayapuri/media/post_attachments/9ae889c70a19a4a5d4cca7966b1611c97938f2e15ec26a926c2a914a1738367e.jpg)
साल 1991 में रिलीज़ हुई ये फिल्म अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म थी। जिसमें उनके अपोज़िट अभिनेत्री मधु नज़र आई थीं। ये फिल्म काफी सुपरहिट रही थी।
दिलवाले
/mayapuri/media/post_attachments/657d398e47539c0a5579c780b27f1b1e6b2ea389a7cffcbc211cd71b4ea1ec02.jpg)
ये शॉट अजय देवगन की फिल्म दिलवाले का है। ये फिल्म और इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
दिलजले
/mayapuri/media/post_attachments/28f040a095f3c5b31e0b5b5d4973013d343898ada089fac59855d571a838f0e3.jpg)
दिलजले...आतंकवादी बने अजय देवगन की ये फिल्म लोगों को आज भी काफी पसंद आती है। इस फिल्म में अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
कयामत
/mayapuri/media/post_attachments/a1a4e617bbb557709787cc010845b43266521f96af46be468c3f6c53f865bc58.jpg)
इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन की गंभीर अदाकारी देख सभी उनके फैन हो गए थे तो वहीं इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब भाए थे।
गोलमाल
/mayapuri/media/post_attachments/6aa4febd7b160dc800b0c4672bf884b38b6158e31b480f5c17e22672c59cf213.jpg)
एक्टर अजय देवगन कितने बड़े मज़ाकिया है ये तो सभी जानते हैं और उनकी फिल्म गोलमाल में उनकी ये फनी साइड खूब देखने को मिली थी। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि इसके कई सीक्वेल भी बन चुके हैं।
सिंघम
/mayapuri/media/post_attachments/284e3ad90495772c1dd32fe3de24d93dfe112db09665fe5fb125d83049ca72c3.jpg)
सिंघम से अजय देवगन की पूरी इमेज ही बदल गई। इस फिल्म में निभाई गई भूमिका अमर हो चुकी है। लोग सिंघम के फैन हैं।
तान्हाजी
/mayapuri/media/post_attachments/33b119b57993eb0979c2440722dac58024a63f940b983e7c64ba2b1d433bcb10.jpg)
तान्हाजी फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद अजय और काजोल साथ नज़र आए थे। बतादे यह अजय कि 100 वी फिल्म थी।
इस फिल्म के बाद अजय देवगन फिल्म 'भुज थे प्राइड ऑफ़ इंडिया', 'गंगुबाई कठियावारी' और अब हालही में फिल्म 'आर आर आर' में नज़र आए हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। आगे आने वाली फिल्मों कि बत करे तो अजय की लिस्ट में रनवे 34 , मैदान, थैंक गॉड जैसी फिल्मे शामिल हैं। आपको बतादे इस साल अजय ने OTT डेब्यू भी किआ हैं वेब सिरीज़ 'रूद्र' के साथ।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)