Advertisment

एक्टर गुरमीत चौधरी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

New Update
एक्टर गुरमीत चौधरी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी वाइफ देबीना अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से यो कपल प्रेगनेंसी पीरियड को इंजॉय कर रहा था साथ ही गुरमीत को देबीना का काफी ध्यान रखते भी देखा जाता था। इसी बीच अब गुड न्यूड सामने आ गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि, वो एक बेबी गर्ल के पिता बन गए है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दे कि, एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें, गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा सा हाथ दिखता है। ये वीडियो वाकई बहुत प्यारा है। इसी के साथ गुरमीत ने कैप्शन में लिखा- 'ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं,3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। गुरमीत और देबीना को सभी उनकी नन्ही परी के लिए बधाईयां दे रहे है। साथ ही वीडियो को भी खूब पसंद कर रहे है।

वहीं गुरमीत और देबीना अपनी शादी के लगभग 11 साल बाद पेरेंट्स बने है। दोनो ने साल 2011 में शादी की थी। इसी के साथ देबीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसे लाखों की तादाद में लाइक्स मिले है।

Advertisment
Latest Stories