/mayapuri/media/post_banners/0873524b2b74f81437b2b3e51ee51724a4f01b49e0597d31664b5e647d74e5a3.jpg)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर ईशान खट्टर अक्सर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोरते थे। कई बार दोनों को एक साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं अगर इन दोनों को बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहा जाए तो गलत नही होगा। इसी के दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि, दोनों एक्टर्स ने अब अपनी राहें एक दूसरे से अलग कर ली है।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का ब्रेकअप हो गया है। ये दोनों लगभग 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को साथ में काफी खुश भी देखा जाता था। वही फिल्म खाली-पीली की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक्टर्स एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि. काफी लंबे समय तक दोनों ने अपने रिलेशन को मीडिया ये छुपाकर रखा था।
वही अनन्या और ईशान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था, जिसके चलते इनके ब्रेकप की खबर से दोनों के फैंस काफी निराश है। इसी के साथ दोनों ने म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग के साथ अपने रिश्ते को खत्म किया है लेकिन, दोनों में दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहेगा। साथ ही फ्यूचर में ये दोनों एक साथ कोई फिल्म करते भी नजर आ सकते है।