/mayapuri/media/post_banners/71dbafe6928bc5f49851bccbcef6ce43e24b03c285cf1ab0d9691381003ec46a.jpg)
जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। सपना का हरयाणवी डांस काफी मशहूर है और वो बिग बॉस की भी एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी को काफी एक्टिव देखा जाता है। सपना इन दिनों काफी बीमार है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सपना ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो पेशंट ड्रैस में नजर आ रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/a79be48ed86d0a6416727cc176e33078ded8e06c2aee86c66ffa5945950cf07e.jpg)
आपको बता दें कि, डांसर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पेशंट के कपड़ों में दिख रही है, साथ ही सपना एक महिला के कंधे पर हाथ रखकर चल रही है और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी करती दिख रही हैं। वहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जिन लोगों ने भी उनके लिए दुआएं की उनका शुक्रिया और वो जल्द ही स्टेज पर लौटने वाली हैं।
वहीं सपना चौधरी की जल्द रिकवरी से उनके फैंस काफी खुश है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ उनकी फैन फोलोइंग की बात की जाए तो सपना के डांस के सभी दीवाने है और उनकी फैन फोलोइंग कई लाखों में है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)