Advertisment

प्राइम वीडियो पर 20 मार्च से स्ट्रीम होगा मराठी ब्लॉकबस्टर ड्रामा पावनखिंड

New Update
प्राइम वीडियो पर 20 मार्च से स्ट्रीम होगा मराठी ब्लॉकबस्टर ड्रामा पावनखिंड

समृद्ध मराठा इतिहास को बयां करती दिग्पाल लांजेकर निर्देशित इस  फिल्म में चिन्मय मांडलेकर, मृणाल कुलकर्णी और अजय पुरकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्राइम मेंबर्स, भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में 20 मार्च से हिस्टोरिकल वार ड्रामा पावनखिंड को स्ट्रीम कर सकते हैं,

शौर्य और सम्मान का अनकहा इतिहास, मराठी हिस्टोरिकल ड्रामा, पावनखिंड 20 मार्च को अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। दिग्पाल लांजेकर के निर्देशन में बनी और चिन्मय मांडलेकर, मृणाल कुलकर्णी और अजय पुरकर स्टारर, यह फिल्म पावन खिंड के युद्ध के बारे में है जो मराठा इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। मराठी इंडस्ट्री की इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार की जा रही, पावनखिंड को सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म शिवाजी महाराज की जर्नी पर बेस्ड फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में फरजंद और फत्तेशिकस्त थीं।

publive-image

पावनखिंड मराठा योद्धा बाजी प्रभु देशपांडे और आदिलशाह सल्तनत के सिद्दी मसूद के बीच की ऐतिहासिक युद्ध पर केंद्रित है, जो 13 जुलाई 1660 को भारत के कोल्हापुर शहर में विशालगढ़ किले के आसपास एक पहाड़ी दर्रे में लड़ा गया था। यह फिल्म फरजंद  और फत्तेशिकस्त के बाद शिवाजी महाराज की जर्नी पर आधारित फ्रेंचाइजी का यह तीसरी पेशकश है। वीरता और बलिदान की इस महागाथा को देखना न भूलें। भारत में और 240 देशों और क्षेत्रों में 20 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है पावनखिंड।

Advertisment
Latest Stories