पति अंगद बेदी के साथ हॉलीडे एंजोय कर करी हैं नेहा धूपिया

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
पति अंगद बेदी के साथ हॉलीडे एंजोय कर करी हैं नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर दोंनो ने 10 मई 2018 को चोरी छिपे दिल्ली एक गुरुद्वारे में सिक्ख रीति रिवाज के साथ शादी कर ली थी। दोनों की अचानक हुई शादी को लेकर सभी लोग हैरान थे। पहले अंगद नेहा के बहुत अच्छे दोस्त थे और अब एक अच्छे पति हैं।

नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ

दरअसल, इन दिनों नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियां मनाते हुए नेहा ने अपनी और अपने पति की साथ में कुछ तस्वीरें  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में नेहा और अंगद एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ पानी में मस्ती करते नजर रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा ,काजोल के साथ फिल्म

फिल्मों की बात करें तो नेहा ,काजोल के साथ फिल्म हेलीकॉप्टर इला में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गाया है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद भी आया हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Stories