/mayapuri/media/post_banners/3e59e393e1e33e467dd74517e15d4473dd7d04bcf342f4013c65b849f56c1be8.png)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बाद अब एक्टर मिथुन दा की तबियत खराब होने की खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले ही धर्मेद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हुए और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी करने लगे थे।
/mayapuri/media/post_attachments/121c6ac8db39df9080360dbce726a003f0f1d945f062ccc7e69a0015c808a9ca.jpg)
आपको बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती की ये फोटो वायरल होने के बाद उनके हेल्थ से जुड़ी कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थी, जिस पर उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने विराम लगाया और कहा- मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोन की समस्या थी और इसी कारण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती थे, उन्हे डिस्चार्ज मिल गया है, अब सब ठीक है।
/mayapuri/media/post_attachments/56f1d30750fc943e98ee7658500c58f3d04df33a786c315dfbfe90ee2d795e5b.jpg)
वहीं मिथुन दा के बेटे द्वारा दी हुई उनकी हेल्थ अपडेट के बाद फैंस को इस बात से काफी राहत है कि वो खतरे से बाहर है। इसी के साथ आखिरी बार एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को 'हुनरबाज' में बतौर जज देखा गया था। जिसके बाद वो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में भी नजर आए थे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)