/mayapuri/media/post_banners/26a0f9ab28fd9ad0e421b250d37c8513a8e45c40cdb247f5f0018e7b021fb27c.jpg)
फैंस की नजर हमेशा शानदार जीवन शैली जीने वाले अभिनेताओं पर बनी रहती है। और फैंस की नजर ज्यादातर अभिनेत्रियों के कपड़े गहनों और अंदाज पर ही होती है। क्योंकि लोगो को स्टार्स की जीवनशैली काफी आकर्षित करती है। और इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण मशहूर हस्तियों के पहनने वाली रिंग हैं। खासकर उनकी शादी की अंगूठियां है। आज तक, लगभग हर बॉलीवुड स्टार की रिंग को स्पॉट किया जाता है।
आईये जानते हैं सेलिब्रिटी की उंगलियो पर चमकती हुई उनकी रिंग कीमत
असिन
गजनी एक्ट्रेस असिन की बात करें तो उनके लिए उनकी अंगूठी बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वह उनके पति ने उन्हें दी थी। और उसका मूल्य लगभग 6 करोड़ के करीब है। और इसे 20 कैरेट सॉलिटेयर के साथ बनाया गया है। इसके अलावा, अंगूठी में असिन और राहुल के आद्याक्षर (एआर) का एक मोनोग्राम है। और असिन के लिए इस अंगूठी पर एक निजी संदेश भी दिया हुआ है।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के बारे में बात करें तो उन्होने अपने और आदित्य चोपड़ा के संबंधों के बारे में कभी खुलासा नहीं किया था। लेकिन आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी शादी का पता उन्होने अपनी खूबसूरत अंगूठी को दिखाते हुए दिया। अंगूठी की कीमत बहूमूल्य है, लेकिन रिंग के आकार को देखते हुए, कहा जा सकता है की इसका मूल्य काफी होगा।
रितेश-जेनेलिया
बॉलीवुड के सबसे क्यूट और सबसे खुशहाल जोडी की बात करें तो वो हैं जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की है। अपने 18 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली। शादी के बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर आई थी। जिसमें उन्होंने 14-कैरेट की एक खूबसूरत सी अंगूठी पहनी हुई थी जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
अब, हम बॉलीवुड की सबसे सुंदर महिला ऐश्वर्या राय की बात करे तो हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 मे अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को 53-कैरेट की सॉलिटेयर दी थी।, जो की बेहद सुंदर थी और अगर इंडिया टुडे की रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो सॉलिटेयर का मूल्य करीब 50 लाख रुपये होता है।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बात करे तो उनकी शादी 22 नवंमबर 2009 मे लंदन के बिजनेस टाइकून राज कुंद्रा के साथ हुई थी और उनके पति ने अपनी एंगेजमेंट पर उन्हे 20-कैरेट सॉलिटेयर की रिंग पहनाई थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अंगूठी की लागत 3 करोड़ है।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड के लेटेस्ट वेडिंग कपल अनुष्का और विराट कोहली की बात करे तो उनकी शादी अभी हाल ही में हुई है। विराट ने अपनी एंगेजमेंट में जो अंगूठी अनुष्का को पहनाई थी। वह बहुत खूबसूरत थी और इस अंगूठी को अंतिम रूप देने के लिए तीन महीने का समय लगा था। इस बात का अंदाजा आप इसी से लागा सकते है। की अंगूठी की कीमत कितनी होगी फिर भी हम अपको बता दें कि एक लोकप्रिय बॉलीवुड वेबसाइट से पता चलता है। कि अंगूठी की लागत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
लारा दत्ता
लारा दत्ता को अपनी अंगूठी बहुत पसंद है। क्योंकि उनके पति महेश ने उन्हे न्यूयॉर्क में कैंडललाइट डिनर के दौरान प्रपोज़ करते समय दी थी। उस अंगूठी में एक विशाल, कीमती और दुर्लभ हीरा भी लगा हुआ था।
विद्या बालन
एंटरटेंनमेंट क्वीन विद्या बालन की बात करें तो उनके पति आदित्य रॉय कपूर ने उन्हे सबसे अलग वेडिंग रिंग दी है। वह एक प्राचीन सोने की अंगूठी है। जिसके बीच में एक रूबी का पत्थर है। सूत्रों के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ ने करीना को 5 कैरेट प्लैटिनम बैंड सॉलिटेयर की रिंग दी। यह बेबो के हाथों पर कई अवसरों पर देखी जा चुकी है। और उनकी यह अंगूठी उनकी उंगलियों पर खूब जचती है।
इमरान खान
इमरान खान और अवंतिका मलिक एक दूसरे को पहले से ही डेट कर रहे थे। और इमरान को अपने लव के लिए एक आश्चर्यजनक व्यक्तिगत शादी का ब्रैंड मिला और उन्होने बाद में बताया कि वह कितनी विशेष है।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, TwitterऔरInstagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>