/mayapuri/media/post_banners/c7a7c3ea901387c40ba8873cb52a6a69476d6e8cf0941304c73afb58c64b6aed.jpg)
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का बेहतरीन सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई है। साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शादी रचाई है। इसी के साथ अब एक्ट्रेस मौनी रॉय भी जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने वाली है। इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है कि उनकी शादी में 50 लोग शरीक होंगे।
/mayapuri/media/post_attachments/b45db3f5677456d9d1c3ad2c219a7d736799a57b76a813f567589bab8f22d2aa.jpg)
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में 26 और 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शरीक होंगें। वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का संगीत और शादी बंगाली रीति रिवाजों के हिसाब से होगी। साथ ही उनकी शादी साउथ इंडियन स्टाइल से भी की जाएगी।
/mayapuri/media/post_attachments/671e663478b3a51bfa4f6a2f43a7795da72459bd6525952b2253be437573c9b9.jpg)
वहीं सूरज नांबियार साउथ इंडियन हैं और एक्ट्रेस मौनी रॉय बंगाली है जिसके चलते दोनों रीति-रिवाजों से शादी की जाएगी। इसी के साथ ये खबर भी सामने आई है कि, इन दोनों की शादी का रिसेप्शन नही किया जाएगा। वहीं कोविड के लगातार बढ़ते मामलों के चलते इस कपल ने रिसेप्शन नहीं देने का फैसला किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/9d6c3246712dd90e8225062d116cf93e7f2e5e5f9145c7a8f56f754586d86469.jpg)
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)