एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी को लेकर आया नया अपडेट, शादी के बाद रिसेप्शन नही देगा कपल

एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी को लेकर आया नया अपडेट, शादी के बाद रिसेप्शन नही देगा कपल
New Update

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का बेहतरीन सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई है। साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शादी रचाई है। इसी के साथ अब एक्ट्रेस मौनी रॉय भी जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने वाली है। इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है कि उनकी शादी में 50 लोग शरीक होंगे।

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में 26 और 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शरीक होंगें। वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का संगीत और शादी बंगाली रीति रिवाजों के हिसाब से होगी। साथ ही उनकी शादी साउथ इंडियन स्टाइल से भी की जाएगी।

publive-image

वहीं सूरज नांबियार साउथ इंडियन हैं और एक्ट्रेस मौनी रॉय बंगाली है जिसके चलते दोनों रीति-रिवाजों से शादी की जाएगी। इसी के साथ ये खबर भी सामने आई है कि, इन दोनों की शादी का रिसेप्शन  नही किया जाएगा। वहीं कोविड के लगातार बढ़ते मामलों के चलते इस कपल ने रिसेप्शन नहीं देने का फैसला किया है।

publive-image

#Mouni Roy #actress Mouni Roys marriage
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe