न्यू ईयर पार्टी सांग "Mishra Ji Wala Happy New Year 2022" रिलीज हुआ By Mayapuri Desk 08 Jan 2022 in गपशप New Update ओशन म्यूजिक एंटरटेनमेंट और स्टेला इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित म्यूजिक वीडियो 'लेट्स गो डांस' के बाद एक बार फिर झारखंड की धरती से जुड़े गीतकार मुकेश सावन और संगीतकार उमेश मिश्रा की जोड़ी गीत संगीत की दुनिया में धमाल मचाने जा रही है। अभी हाल में ही इन दोनों के संयुक्त प्रयास से एक और सिंगल न्यू ईयर पार्टी सांग 'मिश्रा जी वाला हैप्पी न्यू ईयर 2022' (Mishra Ji Wala Happy New Year 2022) रिलीज हुआ है जिसे संगीतप्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ए क्राफ्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले श्रीमती किरण मिश्रा द्वारा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक संदीप मिश्रा हैं। म्यूजिक सिंगल 'मिश्रा जी वाला हैप्पी न्यू ईयर 2022' का वीडियो और ऑडियो अलग अलग प्लेटफॉर्म क्रमशः आईडिया, डिश टी वी, एयर टेल लाइव, रेस्सो, वोडाफोन, स्पॉटीफाई, हंगामा म्यूजिक, हंगामा प्ले, एम एक्स प्लेयर, आई ट्यून्स, जिओ सावन और अन्य डिजिटल म्यूजिक स्टोर और चैनल पर म्यूजिक लवर्स के लिए उपलब्ध है। यहाँ देखे वीडियो: आगे पड़े: ज़ी5 पर आज रिलीज़ हो रही है वेब सीरीज़ 'कौन बनेगी शिखरवती', लारा दत्ता ने फैन्स को वीडियो शेयर कर दी जानकारी ओमिक्रोन के इस नए कोविड रूप से टाइगर को डबल नुकसान #Mishra Ji Wala Happy New Year 2022 #Mishra Ji Wala Happy New Year 2022 released #New Year Party Song #New Year Party Song Mishra Ji Wala Happy New Year 2022 #Song Mishra Ji Wala Happy New Year 2022 #Song Mishra Ji Wala Happy New Year 2022 released हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article