मुबई लौटे न्यूली वेड कपल मौनी और सूरज, ससुराल में जबरदस्त तरीके से मौनी का हुआ स्वागत

New Update
मुबई लौटे न्यूली वेड कपल मौनी और सूरज, ससुराल में जबरदस्त तरीके से मौनी का हुआ स्वागत

टीवी से बॉलीवुड तक का बेहतरीन सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधी है। वहीं इस कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद ये कपल अब मुबंई वापस लौट आया है और इस दौरान उन्हे एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है। इसी बीच मौनी रॉय का उनके ससुराल में काफी धूमधाम से स्वागत किया गया है।

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया है, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वही वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते है कि गृह प्रवेश के दौरान मौनी ने पहले पैरों में आल्ता लगाया और इसके बाद वो अपने पैरौं की छाप छोड़ते हुए आगे बढ़ती है। साथ ही उनके पति पति सूरज भी रस्में निभाते नजर आए है।

publive-image

वहीं इसके बाद मौनी और सूरज कंगना की रस्म निभाते भी नजर आए है। ये वीडियो भी काफी वायरल हो रही है जिसमें मौनी और सूरज दूध से भरे एक बर्तन में हाथ डालकर अंगूठी ढूंढते दिख रहे हैं। मौनी और सूरज रिंग ढूंढने की कोशिश करते हैं और तभी मौनी को रिंग मिल जाती है और वो जीत जाती हैं। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं और पति सूरज ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना था।

pictures by Rakesh Dave

publive-image

Latest Stories