पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाया हॉटनेस का तड़का

New Update
पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर लगाया हॉटनेस का तड़का

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। श्वेता तिवारी का जलवा आज भी बरकरार है। वहीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी  की बेटी पलक तिवारी भी किसी से कम नही है। पलक तिवारी को सोशल मीडिया सेंसेशन कहा जाए तो गलत नही होगा। पलक तिवारी की अदाएं और उनकी हॉटनेस लोगों को दीवाना बना देती है। इसी बीच  पलक तिवारी ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

publive-image

आपको बता दें कि, पलक तिवारी ने अपने बोल्ड और सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। पलक तिवारी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो फ्लोरल ब्रालेट स्टाइल टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पलक ने मिनी स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है। पलक तिवारी की हर फोटो पर फैंस काफी प्यार बरसाते है और उनकी हाल ही में पोस्ट की हुई फोटो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं पलक तिवारी ने अभी बॉलीवुड में कदम नही रखा है लेकिन फिर भी पलक की फैन फॉलोइंग काफी लंबी-चौड़ी है। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती है। इसी के साथ अगर ये कहा जाए कि पलक सुंदरता में अपनी मां श्वेता तिवारी के ऊपर गई है तो ये बिल्कुल गलत नही होगा।

Latest Stories