/mayapuri/media/post_banners/31e34e723585faaf3d2f30244b59966c3c96ffb6a1be875b262e1d43d66f6877.jpg)
बॉलीवुड और हॉलीवुड की आईकॉनिक एक्ट्रेस यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर अपने लाइफस्टाइल तक दोनों में ही टॉप ट्रेंड करती है। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लगभग तीन महीने पहले सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नामकरण किया है।
आपको बता दे कि, प्रियंका और निक की बेटी के जन्म को तीन महीने हो गए है लेकिन कपल को अपनी बेटी का कोई यूनिक और अच्छा नाम नही मिल रहा था, इसलिए कपल ने बेटी का नामकरण अच्छे से सोच समझकर किया। वहीं प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। कपल की बेटी का ये नाम वाकई काफी अलग है और इस नाम में प्रियंका और निक दोनों के सरनेम है।
वहीं कपल के फैंस को उनकी बेटी का ये नाम काफी प्यारा और अलग लगा है। बता दें कि, 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक की बेटी का सैन डिएगो अस्पताल में जन्म हुआ था। वही प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने के राज से पर्दा हटाया था।