/mayapuri/media/post_banners/39654d6bfd2de3c01f5960dc92f661229bdb59f66e4b688a8e3156048e39f056.png)
कल के दिन पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होली का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं बॉलीवुड सितारों में होली की काफी धूम देखी गई। इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी होली पर खूब धमाल मचाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर होली की तस्वीरें शेयर की है।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। एक वीडियो में आप देख सकते है कि, प्रियंका निक जोनस की तरफ बढ़ती है और फिर उन्हें गले लगा लेती है। इसी के साथ इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मौज मस्ती कर पाना वाकई खुदा की नेमत है। हैप्पी होली सभी को। हमारी फैमिली और सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। आप सभी की बहुत आभारी हूं।
वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन फोटो को लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे है। इसी के साथ बता दें कि, प्रियंका और निक केवल होली ही नही बल्कि सभी त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करते दिखाई देते है।