/mayapuri/media/post_banners/6a28ff5615cd96cc745f7c0e0d1f897bf74db848c056c3cc4e04917a10517c03.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी मामले में आया है था। वहीं इस केस के चलते राज को जेल में भी रहना पड़ा था। जिसके बाद से वो लगातार विवादों में घिरे रहे है मीडिया से बचते नजर आते है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम फ्लैट और प्रॉपर्टी ट्रांसफर किए हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/0539b757ec6816cd29ea77b29d79413c15835158b2b9325e3be91f1577ff42cf.jpg)
आपको बता दे कि, बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम मुंबई में अपने बंगले 'किनारा' के पूरे फर्स्ट फ्लोर को ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 5 फ्लैट हैं। वहीं इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 38.5 करोड़ है। राज कुंद्रा का यह बंगला समुद्र तट से लगभग 300 मीटर की दूर पर है।
/mayapuri/media/post_attachments/7d2e99a323bfcb73474a2f2f4cff6b134b970812b101a4b00fcbf52afec3f809.jpg)
वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस समय इसी बंगले में रहते हैं। इस प्रॉपर्टी ट्रांसफर के बारे में अभी तक शिल्पा और राज दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रांजेक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था। वहीं शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है साथ ही अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसी के साथ राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी मामले में आने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी डिस्टर्ब हो गई थी लेकिन, अब वो वापिस से अपने बिंदास अंदाज में लौट आई है।
/mayapuri/media/post_attachments/a1ceccdf370d81e543c00144e641b0da138147cf66b466f1977b426ddfaa0145.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)