रक्षाबंधन स्पेशल: ये हैं बॉलीवुड के 10 भाई-बहन की जोड़ियां जो एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

author-image
By Sangya Singh
New Update
रक्षाबंधन स्पेशल: ये हैं बॉलीवुड के 10 भाई-बहन की जोड़ियां जो एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

भाई-बहन का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्यारा रिश्ता माना जाता है। इस रिश्ते में आपस में जितने लड़ाई-झगड़े होते हैं, उससे कहीं ज्यादा ये रिश्ता प्यार से भरा होता है। इस रिश्ते के प्यार को बनाए रखने के लिए हर भाई-बहन एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं। इसी रिश्ते को मजबूत और अटूट बनाने के लिए हम रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं।  इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। ये त्योहार सभी के लिए खास होता है और इसे पूरे देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

बॉलीवुड में भी ऐसी कई भाई-बहन की जोड़ियां हैं जो पहचानी जाती है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। आइए आज हम ऐसी हीं कुछ भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जो बहुत फेमस भी हैं और कुछ वो जिनके बारे में लोग कम जानते हैं।

1- सलमान खान- अर्पिता खान शर्मा

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान को बेहद प्यार करते हैं। सभी जानते हैं कि अर्पिता, सलमान की सगी बहन नहीं हैं। लेकिन दोनों के बीच प्यार सगे भाई-बहन से भी बढकर है। बताया जाता है कि अर्पिता एक बेघर महिला की बेटी है, जिसकी मुंबई के फुटपाट पर मौत हुई थी। सलीम खान और उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने अर्पिता को अपनी बेटी के तौर पर अपनाया और जल्द ही पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी अर्पिता जल्द ही सबकी लाडली बन गई। अर्पिता पर सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि अरबाज और सोहेल खान भी जान छिड़कते हैं। इसके अलावा सलमान की सगी बहन भी हैं अलवीरा खान।

2- अर्जुन कपूर- अंशुला कपूर

अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला कपूर हैं। अर्जुन अपनी बहन अंशुला को बेइंतेहा प्यार करते हैं। कोई भी फंक्शन, पार्टी हो या इवेंट अर्जुन ज्यादातर जगहों पर अपनी बहन के साथ ही नजर आते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर बहन के साथ फोटो भी शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर एक पिता की तरह अंशुला का ध्यान रखते हैं और अपनी मां के जाने बाद से उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। अंशुला भी हर जगह भाई अर्जुन को सपोर्ट करती हैं।

3- सैफ अली खान- सोहा अली खान

रॉयल भाई-बहन की ये जोड़ी असल में भी राजसी है। सोहा, सैफ से काफी छोटी हैं। सैफ उन्हें अपनी बच्ची की तरह प्यार देते हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने नाम हैं और एक शानदार विरासत के सारथी हैं। सैफ और सोहा अभी तक बड़े पर्दे पर साथ नहीं दिखे हैं। उनके करोड़ों फैन्स इस प्यारी सी भाई-बहन की जोड़ी को एक बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं।

4- सोनम कपूर आहूजा- हर्षवर्धन कपूर

सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को बहुत प्यार करती हैं। दोनों सिर्फ अच्छे भाई-बहन ह नहीं बल्कि एक दूसरे के अच्छे दोस्त बी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अपनी सभी बातें शेयर करते हैं और हर जगह एक दूसरे का पूरा सपोर्ट भी करते हैं। काम की बात की जाए तो सोनम और हर्षवर्धन दोनों ही एक दूसरे के काम की तारीफ करते हैं।

5- हुमा कुरैशी-साकिब सलीम

हुमा कुरैशी अपनी अभिनय शैली की वजह से बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। हुमा के भाई साकिब मॉडल रह चुके हैं, उन्होंने मुझसे फ्रेंडशिप करोगे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ही भाई-बहन काफी संवेदनशील अदाकार हैं। दोनों का आपसी प्यार इंटरव्यूज में, अवॉर्ड प्लैटफॉर्म पर हमेशा नजर आता है।

6- रणबीर कपूर-रिद्धिमा साहनी

रणबीर कपूर के पूरे परिवार का फिल्मों से गहरा नाता है इसके बावजूद उनकी बहन रिद्धिमा इस लाइमलाइट से दूर हैं। रिद्धिमा साहनी एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनकी एक बेहद प्यारी सी बेटी भी है। एक प्यारे भाई की तरह रणबीर भी अपनी बहन रिद्धिमा से बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी फोटोज देखी जाती हैं।

7- फरहान अख्तर-जोया अख्तर

स्क्रीनराइटर और डायरेक्‍टर जोया अख्‍तर कई फिल्‍मों में अपने भाई फरहान को असिस्‍ट कर चुकी हैं। जोया ने खुद भी एक फिल्म बनाई थी 'लक बाय चांस' जिसमें फरहान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भाई-बहन की ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे क्रिएटिव और प्रतिभाशाली लोगों में से एक है। इन दोनों में अटूट प्यार है, एक-दूसरे के काम के प्रति गहरे सम्मान की भावना है। आशा है दोनों साथ में आगे भी ऐसे बेहतरीन काम करते रहेंगे।

9- प्रियंका चोपड़ा- सिद्धार्थ चोपड़ा

भले ही प्रियंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार बन चुकिं हैं लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ कपूर नॉन ग्लैमरस लाइफ जीना पसंद करते हैं। प्र‍ियंका अपने भाई के बेहद करीब हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फिलहाल अब सिद्धार्थ अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पर्ल्स को भी संभाल रहे हैं।

10- एकता कपूर-तुषार कपूर

एकता कपूर जानी-मानी फिल्‍म डायरेक्‍टर और टीवी प्रोड्यूसर हैं। तुषार कपूर एक्‍टर हैं और कॉमिक फिल्मों में एक पहचाने हुए नाम हैं। एकता, तुषार से बड़ी हैं। वो एक बड़ी बहन की तरह ही नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह तुषार के हर कदम में साथ खड़ी रहती हैं। जब तुषार ने सिंगल पिता बनने का निर्णय लिया तो इस पर सबसे ज्यादा खुशी एकता ने ही जताई थी। उनको तुषार के बच्चों से बिल्कुल अपने बच्चे जैसा प्यार है।

Latest Stories